{"_id":"690e52272015004861020113","slug":"the-gilt-trader-remains-untraced-even-on-the-third-day-mathura-news-c-29-1-mtr1022-477998-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गिलट कारोबारी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गिलट कारोबारी का तीसरे दिन भी सुराग नहीं
विज्ञापन
मथुरा। गिलट कारोबारी मनीष अग्रवाल का 36 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले मगर कोई इनपुट नहीं मिल सका है। कारोबारी की तलाश के लिए उनके परिचितों और मित्रों से पूछताछ की गई है। साथ ही लेनदेन को लेकर चल रहे विवाद में डॉ. अनुराग भी पुलिस के सामने नहीं आए हैं। उनके मोबाइल भी बंद हैं। उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की गई।
कालिंदी कुंज निवासी गिलट कारोबारी मनीष अग्रवाल बुधवार की रात से लापता हैं। वह अपनी स्कूटी नये बस स्टैंड के पास छोड़कर गए थे। मोबाइल भी गाड़ी में मिल गया। परिजन को अनहोनी की आशंका सता रही है। वह लेनदेन के मामले को लेकर अनुराग वैद्य से मिलने गए थे। इसके बाद घर नहीं लौटे। उन्होंने अपने मोबाइल पर भी अनुराग को लेकर मैसेज किए थे। पुलिस उनके मोबाइल की कॉल लिस्ट के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ भी कर रही है। एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि तीन टीमें कारोबारी की तलाश में लगाई गई हैं। नये बस स्टैंड से लेकर आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी भी चेक किए गए मगर कोई इनपुट नहीं मिला है। वहीं परिजन भी मनीष को अपने स्तर से तलाश कर रहे हैं।
कारोबारी की मां गीता अग्रवाल, पिता अनिल अग्रवाल के साथ ही उनकी पत्नी पायल का भी बुरा हाल है। परिजन का कहना है कि घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। उनका व्यापारिक मामला ही है। वह किस हालत में होंगे, उनके पास कोई फोन भी नहीं है। उनके बड़े भाई अमित अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीमें उनकी तलाश कर रही हैं। अभी तक तो उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है।