{"_id":"68ffbdb0753c86f24f088727","slug":"the-four-day-sri-krishna-festival-begins-tomorrow-mathura-news-c-369-1-mt11016-137909-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कल शुरू होगा चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कल शुरू होगा चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव
विज्ञापन
मथुरा। चार दिवसीय श्रीकृष्ण महोत्सव एवं कंस वध मेला 29 अक्तूबर से शुरू होगा। मेला उत्सव को लेकर चतुर्वेदी समाज ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। माथुर चतुर्वेदी परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि यह मेला एक नवंबर तक चलेगा। जिसका समापन पुण्यतीर्थ विश्राम घाट पर दीपदान के साथ होगा।
परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि गोपाष्टमी (श्रीकृष्ण) महोत्सव के अवसर पर सुबह 10 बजे विश्राम घाट पर गोचारण लीला और शाम चार बजे कृष्ण-बलराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन के अगले दिन प्रसिद्ध भजन गायक सुधीर व्यास की भजन संध्या विश्राम घाट पर होगी। तीसरे दिन पारंपरिक कंस वध मेला होगा। जिसमें 10 से 15 झांकियां, बोलती झांकियां और 18 हाथ ऊंचा कंस का पुतला आकर्षण का केंद्र रहेंगे। भगवान कृष्ण-बलराम हाथी पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे और परंपरागत वेशभूषा में चतुर्वेदी समाज के बंधु लाठियों से कंस वध की लीला का मंचन करेंगे। कार्यक्रम का समापन एक नवंबर को होगा। जानकारी देने वालों में शिवकुमार चतुर्वेदी, संजय चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, नीरज चतुर्वेदी, मनोज पाठक, गोपाल पाठक, सौरभ पंडित, राजेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।