फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The forest department freed the monkey held captive in the school

Mathura News: स्कूल में बंधक लंगूर को वन विभाग ने कराया मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The forest department freed the monkey held captive in the school
मथुरा। शहर के महोली रोड स्थित एक स्कूल से वन विभाग ने अवैध रूप से बंधक बनाकर रखे लंगूर को मुक्त कराया है। वन विभाग ने स्कूल के चेयरमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इधर, विभाग ने मामले को सीजेएम कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग ने लंगूर को जंगल में छोड़ा है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन रक्षा अधिकारी अतुल तिवारी ने बताया कि मुंबई की पेटा इंडिया एनजीओ ने शिकायत की थी कि महोली रोड स्थित प्रसाद पब्लिक स्कूल में एक लंगूर को बंधक बनाकर रखा है। जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय वन रक्षा अधिकारी अपने साथ वन दरोगा चंद्रमोहन, वन रक्षक योगेंद्र यादव के साथ स्कूल में पहुंच गए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन रक्षा अधिकारी ने बताया कि लंगूर को मुक्त कराया गया। साथ ही स्कूल के चेयरमैन के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। वन विभाग ने लंगूर के संरक्षण के लिए सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। इस संबंध में स्कूल के वाइस चेयरमैन वासु अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का उत्पात है। कई बार बंदर बच्चों पर हमला कर चुके हैं। साथ ही स्कूल में लगे पेड़-पौधों को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए एक व्यक्ति से लंगूर किराए पर लिया था। वह सुबह लंगूर को लेकर आता और शाम को अपने साथ लेकर चला जाता। इसकी एवज में उसे महीने पर रुपये भी दिए जाते हैं। लंगूर को बंधक बनाकर रखने वाली बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed