फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The fetus was turned away from the hospital after being told it was breech, and a safe home delivery was performed

Mathura News: गर्भस्थ शिशु को उल्टा बताकर अस्पताल से लौटाया, घर में सुरक्षित प्रसव कराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The fetus was turned away from the hospital after being told it was breech, and a safe home delivery was performed
मथुरा। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए सरकार जहां अरबों रुपये खर्च कर रही है, वहीं जमीनी स्तर पर हकीकत अलग है। ऐसा ही एक मामला जिला महिला चिकित्सालय में सामने आया है, जहां प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। मजबूरन गर्भवती की घर पर ही डिलीवरी करानी पड़ी।
विज्ञापन


होली गेट स्थित लक्ष्मण गढ़ मोहल्ला निवासी बंटी ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे वह अपनी पत्नी सपना को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। उनके साथ भाभी पिंकी और दादी कमलेश भी थीं। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने बिना अल्ट्रासाउंड किए ही कह दिया कि महिला के पेट में बच्चा उल्टा है और ऑपरेशन करना पड़ेगा। इसके लिए डॉक्टर ने सपना को आगरा रेफर करने की बात कही। आरोप है कि डॉक्टर ने 6 से 8 हजार रुपये का खर्च बताया। बंटी का आरोप है कि वह पत्नी को लेकर करीब तीन घंटे तक अस्पताल में बैठे रहे लेकिन डॉक्टर ने भर्ती करने से इनकार कर दिया। आर्थिक तंगी के चलते बंटी अपनी पत्नी को घर ले आए। बंटी के बताया कि रात करीब 10 बजे सपना की तेज प्रसव पीड़ा से हालत बिगड़ने लगी। भाभी पिंकी की मदद से घर पर ही डिलीवरी करानी पड़ी। रात करीब 10:30 बजे सपना ने एक बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर की शिकायत
बृहस्पतिवार को सपना की जेठानी पिंकी नवजात को बीसीजी का टीका लगवाने जिला महिला चिकित्सालय पहुंचीं। वहां उन्होंने डॉक्टर से सवाल किया कि जब बच्चा उल्टा बताया गया तो फिर घर पर सामान्य डिलीवरी कैसे हो गई। इस मामले में पीड़ित परिवार ने 1076 सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
मामले की जानकारी कर जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. अनिल कुमार पुरवानी, सीएमएस महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed