फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The farmer has 6 bighas of land, but bought 47 bags of urea

Mathura News: किसान के पास खेत 6 बीघा, यूरिया ली 47 बोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
The farmer has 6 bighas of land, but bought 47 bags of urea
मथुरा। कृ​षि विभाग के अ​धिकारी किसान के घर जाकर जांच करते हुए।  - फोटो : mathura
मथुरा। शासन की सख्ती के बाद भी यूरिया की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। उर्वरक दुकानदारों ने 6 बीघा खेती वाले एक किसान के नाम पर 47 बोरी यूरिया की बिक्री कर दी, जबकि एक एकड़ जमीन पर एक माह में सिर्फ दो बोरी ही यूरिया दी जा सकती है। शासन स्तर से जब ऑनलाइन पॉश मशीन से बेची गईं खाद बोरियों की निगरानी की गई तो दुकानदारों की लापरवाही सामने आई। कृषि विभाग ने 21 दुकानदारों और 24 किसानों को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

संयुक्त कृषि निदेशक आगरा संतोष कुमार सविता ने जिले की ऐसी उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया, जहां किसानों को उनकी फसल के लिए निर्धारित मात्रा से अधिक यूरिया की बिक्री की गई। 24 से अधिक किसान ऐसे हैं, जिन्होंने 40 से अधिक बोरी यूरिया खरीद ली है।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी दुकानदार खाद की बिक्री पॉश मशीन से करते हैं। जिस किसान को खाद बेची जाती है उसके आधार कार्ड का नंबर और बिक्री बोरी संख्या पॉश मशीन में अंकित करनी होती है। साथ ही जोतबही देखकर खाद देने के निर्देश हैं। इसके बाद भी दुकानदारों ने नियमों का उल्लंघन कर बहुत कम रकबे वाले किसानों के नाम पर मनमानी खाद बिक्री जुलाई में दुकानों पर कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन स्तर से जांच की गई तो पता चला कि जिले में 24 किसानों ने सबसे ज्यादा यूरिया खरीदी है। छाता गांव रनवारी के किसान जगदीश ने 43 बोरी यूरिया, घौमरी के रामवीर ने 43 बोरी, रांघेरा के शुभम ने 43 बोरी, रामपुर बांगर के सुनील ने 43 बोरी, बलदेव के अकोस बांगर के श्री हर्ष ने 50 बोरी यूरिया खरीदी। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन किसानों के पास खेती का रकबा काफी कम था लेकिन, इन्होंने खाद ज्यादा खरीद ली। शासन स्तर से इनके द्वारा ज्यादा खरीदी गई यूरिया पकड़ी गई।



केस एक
चौमुहां के जयपाल ने जादौन खाद बीज भंडार सहार से 17, न्यू जादौन सहार से 10, श्याम खाद भंडार से 15 और जादौन बीज सहार से 40 बोरी यूरिया खरीद ली। इन्होंने चार अलग-अलग दुकानों से 82 बोरी यूरिया ली। इनके पास जबकि लगभग 4 एकड़ भूमि है। यूरिया ज्यादा खरीदी जाने के बाद विभाग के अधिकारियों ने इनकी जांच शुरू कराई। विभाग की ओर से इनको नोटिस जारी किया गया।

केस दो
छाता के विष्णु ने 6 बीघा भूमि के लिए कुनाल खाद भंडार से 19 बोरी, किसान प्रगति केंद्र से 14 और विष्णु खाद भंडार से 13 बोरी यूरिया खरीद ली। इन्होंने 47 बोरी यूरिया खरीद ली। शासन स्तर से कृषि विभाग के अधिकारियों को इनकी सूची मिली तो इनको नोटिस जारी करके जांच शुरू कराई गई।


वर्जन
शासन स्तर से 21 दुकानदार और 24 किसानों की सूची मिली है। इन्होंने भूमि के हिसाब से ज्यादा खाद खरीदी है। इसकी जांच कराई जा रही है। सभी को नोटिस जारी किया गया है।
- आवेश कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed