फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The family spent the night in fear

Mathura News: डर के साये में बिताई परिजन ने रात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
The family spent the night in fear
नौहझील (मथुरा)। क्षेत्र के गांव भूरेका में अनुसूचित जाति की युवती की बरात चढ़त के दौरान जाट समाज के युवकों ने डीजे बंद कराकर दूल्हे को बग्धी से उतार दिया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस टीमों ने आरोपियों के घर व संभावित स्थानों पर दबिश दी, मगर कोई हत्थे नहीं चढ़ सका। पीड़ित परिजन ने बताया कि रात को गांव में कुछ बाइक सवार युवक घूम रहे थे। इससे पीड़ित परिवार में रातभर डर के साये में बिताई। गांव में शांति बनी हुई है।
विज्ञापन



आरोप है विवाह की रस्में कराकर पुलिस के जाने के बाद मंगलवार सुबह नकाबपोश 6 बाइकों पर हाथों में तमंचे, चाकू व लाठियां लेकर आए और महिलाओं से बदतमीजी कर परिजन को पीट दिया। इसमें दुल्हन के चाचा पूरनसिंह, मनीष, प्रहलाद, धीरज व सुरेश चंद घायल हैं। पूरन सिंह के पैर, मनीष के सिर व हाथ में गंभीर चोट होने के चलते उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


चाचा पूरन सिंह की तहरीर पर थाना नौहझील पुलिस ने 3 नामजदों कृष्णा, मनीष व अंकुर सहित 20-25 अन्य युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर किया था। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर मारपीट हुई है, दूल्हे को घोड़ी से उतारने, बरात चढ़ने से रोकने जैसी घटना के साक्ष्य नहीं मिले हैं। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed