फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Excitement of the IPL Fan Park Takes Center Stage

Mathura News: आईपीएल फैन पार्क का रोमांच छाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
The Excitement of the IPL Fan Park Takes Center Stage
आईपीएल फैनपार्क में फॉलिंग बैट गेम का आनंद लेते युवा। 
मथुरा। इंडियन प्रीमियर लीग के तहत बीएसए कॉलेज में टाटा आईपीएल फैन पार्क के दूसरे दिन रविवार को क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में युवा और बच्चे परिवार सहित फैन पार्क पहुंचे और स्टेडियम जैसे माहौल में लाइव मैचों का आनंद लिया।
विज्ञापन

फैन पार्क में लगाई गई विशाल एलईडी स्क्रीन पर दिनभर मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया गया। दोपहर 2.30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेला गया जबकि शाम को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला हुआ। चौकों और छक्कों पर दर्शकों की तालियों और उत्साह से पूरा कॉलेज परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

मैच के साथ दर्शकों के मनोरंजन के लिए विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गईं। फैन पार्क में प्रवेश नि शुल्क रखा गया, जिससे हर वर्ग के लोग इस आयोजन का हिस्सा बन सके। चेहरे पर पेंटिंग, सेल्फी जोन और म्यूजिक ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। लकी ड्रा के माध्यम से प्रशंसकों को खिलाड़ियों के हस्ताक्षरित टी-शर्ट जीतने का मौका मिला, जिसे लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन स्थल पर खाने-पीने के स्टॉल भी लगाए गए थे। इस दौरान मोहन राजुल, कमल चावला, आशुतोष दीक्षित, रवि गुर्जर, रोहित सिंह व असलम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed