फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The drum of Haryana will ring and the greetings of Bundelkhand will echo

Mathura News: बजेगा हरियाणा का नगाड़ा और गूंजेंगी बुदेलखंड की बधाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
The drum of Haryana will ring and the greetings of Bundelkhand will echo
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार भगवान श्रीकृष्ण के आंगन में हरियाणा का नगाड़ा बजेगा तो बुंदेलखंड की बधाइयां गूंजेंगी। इतना ही नहीं, उज्जैन के लोक कलाकार भगवान के जन्मोत्सव पर डमरू का करतब दिखाते हुए नजर आएंगे। ब्रज संस्कृति से जुडे़ आधा दर्जन राज्यों के 200 से अधिक कलाकारों का इस बार भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली पर समागम होने जा रहा है।
विज्ञापन



भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी विभाग अपने स्तर से जन्मोत्सव को खास बनाने में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद भी विभिन्न लोककलाओं का समागम कराने जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के साथ हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान के 200 से अधिक लोक कलाकार यहां आ रहे हैं। ये अपनी लोक कलाओं का प्रदर्शन श्रीकृष्ण जन्मस्थान के चारों ओर शोभायात्रा के रूप में करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान कोसी, कामां और हरियाणा से आ रहे कलाकार नगाड़े पर प्रस्तुति देंगे। हरियाणा से ही बीन बजाने वाले आ रहे हैं। बुंदेलखंड के कलाकार राई, मोनिया और बधाई की प्रस्तुति देंगे। महिलाओं द्वारा किया जाने वाला राई नृत्य आकर्षण का केंद्र बनेगा। महाकाल की नगरी उज्जैन से आ रहे लोक कलाकार डमरू पर प्रस्तुति देंगे। ब्रज के कलाकारों की शोभायात्रा में धूम रहेगी। संपूर्ण ब्रज क्षेत्र से अनेक कलाकार सहभागिता करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान मंदिर बरसाना और इस्कॉन मंदिर की कीर्तन मंडली के साथ मंदिर श्रीद्वारिकाधीश की झांकी में चौपाइयां सुनने को मिलेंगी। ब्रज की होली और मयूर नृत्य भी शोभायात्रा का आकर्षण होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed