फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The driver of the police vehicle beat up the District President of Bhakiyu

Mathura News: पुलिस की गाड़ी के चालक ने भाकियू जिलाध्यक्ष को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
The driver of the police vehicle beat up the District President of Bhakiyu
मांट (मथुरा)। थाना मांट की सरकारी गाड़ी के चालक ने परिचित को मुफ्त में मीट न दिए जाने को लेकर हुए विवाद में भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष की पिटाई कर दी।
विज्ञापन

रविवार की रात गांव भद्रवन में बिट्टू मुर्गा वाले की दुकान पर एक व्यक्ति शराब के नशे में पहुंचा और खुद को मांट थाने में तैनात चालक का परिचित बताते हुए मुफ्त में मीट की मांग की। इसे लेकर वहां विवाद हो गया, समीप में होटल चलाने वाले गांव भद्रवन निवासी, भाकियू लोकशक्ति के जिलाध्यक्ष मदन सिंह राघव भी पहुंच गए। यहां मदन सिंह व मुफ्त में मीट मांगने वाले के मध्य मारपीट हो गयी। सूचना पर चालक दो दरोगाओं को लेकर भद्रवन पहुंच गए। और मदन सिंह की पिटाई कर दी। मदन सिंह व विवाद करने वाले को पुलिस थाने ले आई, जहां देर रात दोनों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मदन सिंह ने घटना की जानकारी संगठन के पदाधिकारियों को दी। सोमवार की दोपहर संगठन के पदाधिकारी मांट थाने पहुंचे और चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने कार्यकताओं के सामने चालक से बात की, भरोसा दिलाया कि भविष्य में पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर महावीर सिंह, कुमरपाल फौजी, जितेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, प्रेम सिंह, बच्चू सिंह, सतीश चौधरी, यतीश गुप्ता, नकुल ठाकुर, रवि ठाकुर, रंजीत मुखिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed