मथुरा। चौधरी चेस क्लब की एलाइट न्यू जनरेशन इंटरनेशनल स्कूल में हुई डबल चेकमेट इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के करीब 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया और अपनी शतरंज प्रतिभा का प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में अंडर- 8, 10, 12, 14 और 14 से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन दिनेश चंद अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान अंडर-8 बालक वर्ग में सिद्धार्थ चतुर्वेदी प्रथम, देवांश माहेश्वरी द्वितीय, अवयान चतुर्वेदी तृतीय, बालिका में तक्षकवी प्रथम, नास्य अग्रवाल द्वितीय और आशी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-10 बालक में विप्र शर्मा प्रथम, देव चतुर्वेदी द्वितीय, अव्यांश रंजन तृतीय, बालिका में तनु द्विवेदी प्रथम, लतिका द्वितीय स्थान पर रहीं। अंडर-12 बालक में मुदित भंडारी प्रथम, आकर्ष रंजन द्वितीय, मोदित अग्रवाल तृतीय, बालिका में मेहा पाराशर प्रथम, आर्य गुप्ता द्वितीय, राधा सिंह तृतीय, अंडर-14 बालक में कार्तिक गुप्ता प्रथम, साहित्य तिवारी द्वितीय, अर्जुन दीक्षित तृतीय, बालिका में आन्या पांडेय प्रथम, चैतन्य माहेश्वरी द्वितीय, श्रद्धा तृतीय स्थान पर रहीं। 14 प्लस आयु वर्ग बालक में दीपक सिंह प्रथम, अभिनव द्वितीय, दिव्यांश मौर्य तृतीय, बालिका में खुशी प्रथम, समृद्धि द्वितीय एवं खनक तृतीय स्थान पर रहीं। फीडे आर्बिटर की भूमिका नकुल चौधरी ने निभाई। विजेताओं को एलाइट स्कूल के प्रधानाचार्य अंकित खंडेलवाल, मुकेश चौधरी और उमा मोटर के चेयरमैन पीयूष चतुर्वेदी ने 6 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस दौरान सौरभ तिवारी, राहुल उपाध्याय, विशाल सोनी, आदित्य, मनीष, कुशाग्र, प्रहलाद आदि मौजूद रहे।