फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The doli fell to the ground, and the mighty earth touched the ocean.

Mathura News: डोली भूमि गिरत दसकंधर, छुभित सिंधु सरि दिग्गज भूधर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The doli fell to the ground, and the mighty earth touched the ocean.
रामलीला मैदान में धू-धू कर जलते रावण, अहिरावण के पुतले।
मथुरा। बृहस्पतिवार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयदशमी पर्व पर रावण दहन किया गया। नाभि में भगवान श्रीराम का तीर लगते ही रावण का विशालकाय शरीर गिरा तो धरती, समुद्र और गगन छुभित हो उठे। आसमान से देवताओं ने पुष्प वर्षा कर श्रीराम के पराक्रम की प्रशंसा की।
विज्ञापन

श्रीरामलीला कमेटी की ओर से रामलीला मैदान में 85 फीट का रावण और साथ में अहिरावण रूपी पुतला जलाया गया तो आग की लपटों और आतिशबाजी की रोशनी से आसमान रोशन हो गया। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। श्रीरामलीला कमेटी औरंगाबाद ने 80 फुट और श्री सदर बाजार रामलीला कमेटी ने 60 फुट के रावण का दहन किया। इसके अलावा काॅलोनियों, बस्तियों और अपार्टमेंटों में भी रावण का पुतला दहन हुआ। इस दौरान आयोजित दशहरा मेले का खासतौर से बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


मसानी स्थित रामलीला मैदान के मंच स्थल पर दोपहर 3 बजे से मंचन शुरू हो गया था। राम और रावण के युद्ध की झांकियां शहर के कई इलाकों में निकाली गईं। मंच पर रावण और राम के बीच भयंकर युद्ध हुआ। मायावी शक्तियों और ब्रह्मास्त्र के प्रयोग के बाद श्रीराम के अग्निबाण से रावण का वध हुआ। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, रविकान्त गर्ग, जयंती प्रसाद अग्रवाल, जुगलकिशोर अग्रवाल, नन्दकिशोर अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे। श्रीरामलीला कमेटी औरंगाबाद ने गोकुल बैराज रामलीला मैदान में रात 8 बजे रावण दहन किया। इस दौरान दशहरा मेला का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष नंदलाल उपाध्याय, राजेश सैनी, बालकृष्ण अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अखिलेश मिश्रा पिंटू, दर्शन पाल सिंह, विशंभर दयाल शर्मा समेत कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं श्री सदर बाजार कमेटी की ओर से रावण के पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर रामलीला कमेटी की ओर से दिनेश यादव, अमित कुलश्रेष्ठ समेत अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed