{"_id":"6a13505683088add9c0d7fa6","slug":"the-districts-electricity-system-will-be-improved-with-4599-crore-rupees-mathura-news-c-369-1-mt11002-146881-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 45.99 करोड़ से सुधरेगी जिले की विद्युत व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 45.99 करोड़ से सुधरेगी जिले की विद्युत व्यवस्था
विज्ञापन
मथुरा। विद्युत निगम ने जिले की बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 45.99 करोड़ रुपये की योजना तैयार की है। इससे जिले के 14 विद्युत सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई जाएगी व छह नए सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। वहीं आठ पुराने सब स्टेशनों का विस्तार किया जाएगा। योजना के लागू होने से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति में सुधार देखने को मिलेगा।
सांसद हेमा मालिनी ने जनवरी माह में जिले की जर्जर और ओवरलोड विद्युत व्यवस्था को लेकर विद्युत निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने जिले में बढ़ती आबादी और बिजली की मांग को देखते हुए नए सब स्टेशनों की स्थापना तथा पुराने केंद्रों की क्षमता वृद्धि की मांग की थी। सांसद की पहल पर निगम ने विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर ली है।
अधिकारियों के अनुसार कई क्षेत्रों में मौजूदा सब स्टेशन क्षमता से अधिक लोड उठा रहे हैं। इससे बार-बार ट्रिपिंग, फाल्ट और लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। नए सब स्टेशन बनने और पुरानों की क्षमता बढ़ने से उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
योजना के तहत आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण लगाए जाएंगे, जिससे लाइन लॉस कम होगा। ग्रामीण क्षेत्र जहां लो व हाई वोल्टेज की समस्या रहती है वहां लोगों को राहत मिलगी। अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया पूरी होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि बिजनेस प्लान 2025-26 के तहत सब स्टेशनों का निर्माण और क्षमता वृद्धि का कार्य होना है। इसके लिए धनराशि आवंटित हो चुकी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
यहां पर होगा नए सब स्टेशनों का निर्माण
धनगांव, रान्हेरा, आन्यौर, तिलकागढ़ी, सुनरख बांगर, राल में 10-10 एमवीए के नए सब स्टेशनों का निर्माण होगा। सब स्टेशनों के निर्माण पर 36 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत आएगी।
इन सब स्टेशनों की होगी क्षमतावृद्धि
जयगुरुदेव 30 एमवीए से बढ़कर 35 एमवीए, पलसों 10 एमवीए से बढ़कर 15 एमवीए, खायरा 8 से बढ़कर 13, पचहरा 10 से 15, चैतन्य विहार 25 से 30, रूकमणि विहार 16 से 20, श्री वृंदावन धाम (पागल बाबा) 10 से 15, राधापुरम एस्टेट 18 से बढ़कर 20 एमवीए की होगी। इसमें 9 करोड़ 61 लाख रुपये की लागत आएगी।