फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The dispute was not resolved even after the warning of the bar

Mathura News: बार की चेतावनी के बाद भी नहीं सुलझा विवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The dispute was not resolved even after the warning of the bar
मथुरा। कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को चेंबर को लेकर दो पक्षों में पुनः नोकझोंक हो गई। रविवार को हुए विवाद के बाद बार एसोसिएशन ने एक पक्ष को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन



बार सचिव शिवकुमार लवानियां ने बताया कि 2019 में पूर्व सचिव ने दुर्गावती को चेंबर आवंटित किया था। दुर्गावती ने कुछ साल प्रैक्टिस भी की, उसके बाद शादी होने के चलते वह चली गईं। इसके बाद वह स्थान खाली हो गया। खाली स्थान पर रेखा यादव, ब्रज रेखा माथुर और बंसीलाल ने कब्जा कर लिया। इसकी जानकारी जब दुर्गावती को हुई तो रविवार को वह पहुंचीं। उन्होंने चेंबर खाली करने को कहा तो दोनों की पक्षों के बीच विवाद हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन



सोमवार को पुनः दुर्गावती चेंबर पर पहुंचीं तो उनकी दूसरे पक्ष से नोकझोंक हो गई। इसके बाद वह बार एसोसिएशन कार्यालय पहुंचीं। बार सचिव ने बताया कि महिला अधिवक्ता की शिकायत का संज्ञान लेकर उन्होंने दूसरे पक्ष को चेंबर खाली करने का नोटिस जारी कर दिया। सोमवार को महिला अधिवक्ता की शिकायत पर अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव व बार के अन्य पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दूसरे पक्ष को चेंबर खाली करने को कहा। इस पर दूसरे रेखा यादव, ब्रज रेखा माथुर और वंशी लाल ने उन्हें बताया कि वह पिछले कई सालों से यहां बैठकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। बार सचिव ने बताया कि चेंबर दुर्गावती के नाम आवंटित है। यदि उसे खाली नहीं किया तो दूसरे पक्ष के खिलाफ बार की सदस्यता समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। दुर्गावती को भी पुलिस की मदद से चेंबर खाली कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed