फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The dispute of the Bar Association is not ending

Mathura News: नहीं थम रही बार एसोसिएशन की रार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
The dispute of the Bar Association is not ending
मथुरा। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल सिंह और सचिव गोपाल गौतम आई पर 1.87 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप है। नई कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण करने के बाद पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ जांच को समिति का गठन किया। बुधवार को हुई जनरल हाउस में अध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी। पूर्व सचिव ने जांच की पूरी रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए वर्तमान अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखा है। जबकि वर्तमान अध्यक्ष ने पत्र को औचित्यहीन करार देते हुए खारिज कर दिया है।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि बुधवार को जनरल हाउस की बैठक में बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार और सचिव शिवकुमार लवानियां ने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की घोषणा की थी। साथ ही उन्हें जांच की प्रति उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। ताकि सोमवार को होने वाली जनरल हाउस की बैठक में वह अपना जवाब दे सकें। उन्होंने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने उन्हें पूरी जांच रिपोर्ट नहीं दी है।
विज्ञापन

वर्तमान बार अध्यक्ष ने बताया कि जांच रिपोर्ट सभी संलग्नक प्रति के साथ दी गई है। इसलिए पत्र औचित्यहीन है और प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया है। सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि संपूर्ण जांच रिपोर्ट की प्रति पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सचिव को व्यक्तिगत रूप से देने के लिए उनके चेंबर पर बार कर्मचारी से भिजवाया था, लेकिन उनके मौजूद न होने पर व्हाट्सएप पर भेज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन









जनरल हाउस में हंगामा करने वाले 11 अधिवक्ताओं को नोटिस
बार एसोसिएशन की बुधवार को हुई जनरल हाउस की बैठक में हंगामा करने वाले 11 अधिवक्ताओं को बार के सचिव ने कारण बताओ नोटिस भेजा है। बार एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि भीम सिंह राजपूत, खेम सिंह राजपूत, कृष्ण कुमार गौतम, योगेश ठाकुर, करनवीर सिंह, वीरेंद्र पांडे, आकाशदीप सक्सेना, विशेष गौतम, मनीष चौधरी, ब्रज रेखा माथुर, रेखा यादव को नोटिस दिया है। नोटिस में एक फरवरी को बार कार्यालय में अपना जवाब व स्पष्टीकरण देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed