{"_id":"65c3dcfdb8a7da9595040ae4","slug":"the-cruise-will-land-in-yamuna-only-if-dubais-technical-team-gives-ok-mathura-news-c-369-1-sagr1009-108235-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: दुबई की तकनीकी टीम ओके करेगी तभी यमुना में उतरेगा क्रूज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: दुबई की तकनीकी टीम ओके करेगी तभी यमुना में उतरेगा क्रूज
विज्ञापन
मथुरा। गोकुल से वृंदावन तक यमुना में परिचालन के लिए आया गरुड़ क्रूज अभी कुछ दिन दुबई से आई तकनीकी टीम की निगरानी में रहेगा। यह टीम इंजन की जांच कर ओके करेगी, तभी इसे यमुना में उतारा जाएगा। क्रूज मंगलवार रात मथुरा पहुंच गया था।
तकनीकी विशेषज्ञ स्मृति शर्मा के निर्देशन में पांच सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को क्रूज का निरीक्षण करेगी। दुबई से लाया गया क्रूज कई दिन के सफर के बाद मथुरा पहुंचा है, ऐसे में यमुना में उतारने से पहले इंजन की ओवरहॉलिंग करनी जरूरी है, क्योंकि क्रूज की बाहरी हालत देखने से ऐसा लग रहा है कि जैसे यह कई साल पुराना है। इसके अलावा फरीदाबाद में बंदरों ने क्रूज को नुकसान पहुंचाया। सीटें भी फाड़ दी थीं।
कंपनी इस बात को लेकर सतर्क है कि ओपनिंग के बाद क्रूज में कोई तकनीकी दिक्कत हो गई तो बड़ी किरकिरी होगी। ऐसे में यमुना में उतारने से पहले ही इसकी पूरी जांच कर ली जाए। इधर, जिले में सड़कों से यातायात का दबाव कम करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जलमार्ग विकसित किया जा रहा है। इस क्रूज का निरीक्षण करने दुबई की टीम बुधवार को भारत आ गई और बृहस्पतिवार को निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
मथुरा क्रूज लाइंस के नाम से होगा संचालन
उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा यमुना में क्रूज संचालन की योजना तैयार की गई है। मथुरा क्रूज लाइंस के नाम से इस क्रूज का संचालन होगा। अयोध्या क्रूज लाइंस के डायरेक्टर अतुल तेवतिया ने बताया कि बृहस्पतिवार को दुबई से आई टीम क्रूज का निरीक्षण करेगी। हरी झंडी मिलने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं दिखेंगी
गरुड़ क्रूज पर भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं को चित्रित किया गया है। इनमें मां यशोदा द्वारा बाल कृष्ण को स्नान कराने, ग्वाल-बालों के साथ सहभोज, माखन चोरी, कालिया मर्दन और गोवर्धन लीला को चित्रित किया गया है। क्रूज को ऐसा स्वरूप दिया गया है कि यह ब्रज की सांस्कृतिक धरोहर से ओत-प्रोत दिखे।
इन बिंदुओं पर रहा कई दिन गतिरोध
अयोध्या क्रूज लाइंस के सीईओ अतुल तेवतिया और उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप और डिप्टी सीईओ जेपी पांडेय आदि की बैठक में एमओयू के कुछ बिंदुओं को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। इसमें प्रमुख बिंदु यही था कि कंपनी चाहती थी कि यमुना में किसी और कंपनी का स्टीमर नहीं चलना चाहिए। जबकि परिषद किसी अन्य स्टीमर पर रोक लगाने की पक्षधर नहीं थी। बाद में कंपनी ने परिषद की बात मानी।