{"_id":"6af8b6c0e54482f4d50288ed","slug":"the-crowd-of-people-returning-home-for-chhath-increased-mathura-news-c-369-1-mt11018-155821-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छठ पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ी, जनरल कोच फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छठ पर घर लौटने वालों की भीड़ बढ़ी, जनरल कोच फुल
विज्ञापन
मथुरा। लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को मथुरा जंक्शन से बिहार और झारखंड की ओर जाने वाली ट्रेनों के जनरल कोच यात्रियों से खचाखच भरे नजर आए। कोच में जगह पाने के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी।
शनिवार को छठ पर्व का दूसरा दिन खरना मनाया गया। 15 नवंबर को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देंगे, जबकि 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। इसके चलते घर पहुंचने की जल्दी में यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है।
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478), आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस (13168) और ग्वालियर-कोलकाता सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12320) में सबसे अधिक भीड़ दिखाई दी। जनरल कोच में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। परिवार और बच्चों के साथ पहुंचे यात्री सामान लेकर कोच में चढ़ने के लिए मशक्कत करते रहे। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ और जीआरपी के जवान स्टेशन पर सतर्क रहे। संवाद