फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The court clerk, who had been transferred, was still present at the office; he has been suspended.

Mathura News: स्थानांतरण के बाद भी जमा हुआ था पेशकार, निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
The court clerk, who had been transferred, was still present at the office; he has been suspended.
मथुरा। महावन तहसील में एसडीएम के पेशकार महेंद्र सिंह ने गोवर्धन में स्थानांतरण के बाद भी महावन में ड्यूटी करने पर जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कड़ा रुख अपनाया। अनुशासनहीनता में पेशकार को निलंबित कर दिया। साथ ही उसकी संपत्ति की जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

घटनाक्रम एक माह पुराना है। तहसील महावन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम के पेशकार महेंद्र सिंह पर वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए थे। वकीलों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने पेशकार का स्थानांतरण गोवर्धन तहसील में किया था। एक पखवाड़े तक पेशकार ने चार्ज नहीं लिया। डीएम कार्यालय से फटकार लगाई गई तो उन्होंने चार्ज ले लिया। इसके बाद दोबारा से महावन तहसील में काम करने लगे। अधिवक्ताओं ने एसडीएम से शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। शुक्रवार को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर पेशकार से शिकायत की। अधिवक्ताओं का आरोप है कि उक्त पेशकार धमकाता है। कहता है कि उनका ट्रांसफर नहीं करवा सकते। इस पर डीएम ने एस़डीएम महावन से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही पेशकार को निलंबित करने के आदेश दिए। एडीएम प्रशासन को पेशकार की संपत्ति की जांच करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि उक्त पेशकार की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। स्थानांतरण के बाद भी तहसील में पटल नहीं छोड़ रहा था। उसे निलंबित किया गया है। एसडीएम से भी जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed