Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The corporation caught cattle roaming the streets.

Mathura News: निगम ने सड़कों पर घूम रहे गोवंश पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
The corporation caught cattle roaming the streets.
कार्रवाई के दौरान फुटपाथ से सब्जी की दुकान को हटवाती टीम।
मथुरा। राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे से पहले नगर निगम अतिक्रमण हटाने और छुट्टा पशुओं को पकड़ने में जुट गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति के जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाया गया और फुटपाथों पर रखा सामान भी जब्त कर लिया। यहां तक कि डैंपियर नगर में लगे मंगलबाजार को भी निगम की टीम ने हटवा दिया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार त्यागी ने बताया कि मंगलवार को डीगगेट पुलिस चौकी से दरेसी रोड, भरतपुर तिराहा, कोतवाली, होलीगेट चौराहा होते हुए रंगेश्वर मंदिर, विकास बाजार, पुराने बस स्टैंड और कैंट रेलवे स्टेशन तिराहा तक अतिक्रमण हटवाया गया। साथ ही फुटपाथों पर रखा सामान जब्त कर लिया। निगम की कार्रवाई से कई दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान समेट लिया। इसी तरह वृंदावन जोन, एसबीआई चौराहे समेत अन्य स्थानों पर भी अतिक्रमण हटवाया गया। इधर, निगम की दूसरी टीम ने सड़कों पर घूम रहे गोवंशों को पकड़कर उन्हें गोशाला भेजा। टीम ने पहले दिन दर्जनों गोवंशों को पकड़ा है। बुधवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed