{"_id":"6914d805f30357b169027734","slug":"the-contractor-displayed-his-influence-when-she-complained-about-shoddy-construction-mathura-news-c-369-1-mt11009-138540-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: घटिया निर्माण की शिकायत करने पर ठेकेदार ने दिखाया रसूख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: घटिया निर्माण की शिकायत करने पर ठेकेदार ने दिखाया रसूख
विज्ञापन
मथुरा। वार्ड-54 के धर्मलोक नगर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग करने की शिकायत करना स्थानीय लोगों को महंगा पड़ गया। बुधवार को जांच करने पहुंचे जेई और एई के सामने ठेकेदार ने शिकायतकर्ताओं से बदसलूकी की। रसूख दिखाकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। जेई और एई चुप्पी साधे रहे। पीड़ितों ने मामले की नगर आयुक्त से शिकायत की है।
शिकायत में कहा कि कॉलोनी में राजेंद्र शर्मा के मकान से अजय चौधरी के मकान तक रोड का इंटरलॉकिंग निर्माण चल रहा है। आरोप है कि इसमें ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है और मानक अनुरूप निर्माण कार्य हो रहा है। स्थानीय निवासी पीयूष, मोहित, आर्यन, अभिषेक समेत अन्य ने ठेकेदार से निर्माण कार्य में गुणवत्ता ध्यान रखने की बात कही तो वह रसूख दिखाने लगे। लोगों की शिकायत पर बुधवार को जेई विभोर और एई शशांक रोड की जांच करने पहुंचे।
इस दौरान ठेकेदार शिकायतकर्ताओं से भिड़ गए। मौजूद महिला से अभद्रता करने लगे और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने लगे। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो जेई और एई वापस लौट आए। स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त से शिकायत कर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि जेई और एई जांच करने के लिए गए थे, लेकिन उन्होंने विवाद होने की घटना से इन्कार किया है।