फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The contract for offerings to five major temples was taken for Rs. 4.26 crores

Mathura News: पांच प्रमुख मंदिरों का भेंट ठेका 4.26 करोड़ में उठा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
The contract for offerings to five major temples was taken for Rs. 4.26 crores
मथुरा। मुड़िया मेले में श्रद्धा का सैलाब उमड़ने की उम्मीद है। इसका आकलन इस बात से लगाया जा सकता है कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए 4 करोड़ 26 लाख 70 हजार रुपये में गोवर्धन के पांच प्रमुख मंदिरों का भेंट ठेका उठा है।
विज्ञापन


गोवर्धन पर्वत को भगवान श्रीकृष्ण का साक्षात स्वरूप मानकर भक्त गिरिराजजी नाम से बुलाते हैं। इनकी 21 किमी की परिक्रमा है, श्रद्धालु अनवरत परिक्रमा करते रहते हैं। मेला में करीब डेढ़ से दो करोड़ श्रद्धालुओं के पहुंचने का इस बार अनुमान है। आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को ही गुरु पूर्णिमा, मुड़िया पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस साल 468 वां मुड़िया महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन



सेवायतों ने भी मंदिरों की भेंट ठेका 4.26 करोड़ में लेकर इस मेले में होने वाली धन वर्षा का अंदाजा जता दिया है। इस बार मुकुट मुखारविंद मंदिर का चढ़ावा सेवा का ठेका दिनेश शर्मा ने 1.31 करोड़ में, इसी मंदिर की शाखा हर गोकुल मंदिर का ठेका 47 लाख में बिहारी ने लिया है। दानघाटी मंदिर की चढ़ावा का ठेका दीपू पुरोहित ने 1.65 करोड़ में लिया है। लक्ष्मी नारायण मंदिर की भेंट का ठेका हैप्पी कौशिक ने 8.70 लाख का लिया है। जबकि जतीपुरा मुखारविंद मंदिर का अंकित कौशिक ने 75 लाख में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने की इतनी बड़ी राशि की बोली, ठेकेदारों के धन वर्षा के विश्वास को बताती है। मंदिर की ठेका राशि को ठेकेदार मंदिर प्रबंधन के खाते में जमा होती है। इसे लेकर स्थानीय व्यापारियों में उत्साह है। उनका मानना है कि इस वर्ष श्रद्धा का सैलाब उमड़ेगा। पिछले साल अधिक मास होने के चलते लोग मुड़िया मेले से पूर्व ही अधिक मास में परिक्रमा लगाकर गए थे। इसके चलते मुड़िया पूर्णिमा मेले में करीब 1.25 करोड़ की भीड़ रही थी। जबकि इस बार अधिक मास नहीं है। ऐसे में श्रद्धालु पांच दिन के मेले में ही परिक्रमा को आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed