{"_id":"6afa0d6a4462b9604c0dfc70","slug":"the-congregation-was-blessed-through-shabad-kirtan-devotional-singing-mathura-news-c-369-1-mt11017-155919-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: शबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: शबद-कीर्तन से संगत हुई निहाल
विज्ञापन
मथुरा। होली गेट स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब को पुनर्निर्माण के बाद भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है। रविवार को नवनिर्मित परिसर में विशेष गुरमत समागम आयोजित हुआ।
दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से श्रद्धालु पहुंचे। संगत ने गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर मत्था टेका। सिखों के नौवें गुरु तेग बहादुर साहिब की चरण छोह प्राप्त इस गुरुद्वारे में कारसेवा के दौरान मुख्य दीवान हॉल और लंगर हॉल का विस्तार किया गया है। यह सेवा दिल्ली के बंगला साहिब से जुड़े कारसेवा जत्थे ने कराई। सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब के समापन के बाद नवनिर्मित हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया। अमृतसर के श्री दरबार साहिब से आए हजूरी रागी भाई गुरसेवक सिंह ने शबद-कीर्तन कर संगत को निहाल किया। दिल्ली के गुरुद्वारा सीसगंज साहिब के रागी भाई निर्मल सिंह और भाई शरबजीत सिंह के कविशरी जत्थे ने गुरु वाणी का गायन किया।
इस अवसर पर कारसेवा में योगदान देने वाले बाबा बचन सिंह, बाबा महेंद्र सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह और बाबा रविंदर सिंह का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गुरप्रीत सिंह बावा, राजेश पाराशर, परविंदर सिंह सिरसा, रानी आहूजा, बब्बू ओबराय, लाडो आहूजा, जितेंद्र सिंह पप्पू और ज्ञानी ब्रजपाल सिंह मौजूद रहे। संवाद