फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The condition of 6 students of Kasturba Vidyalaya deteriorated due to food poisoning

Mathura News: फूड प्वॉइजनिंग से कस्तूरबा विद्यालय की 6 छात्राओं की हालत बिगड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The condition of 6 students of Kasturba Vidyalaya deteriorated due to food poisoning
मथुरा। जिला अस्पताल में भर्ती छात्राएं। - फोटो : mathura
मथुरा। मुड़ेसी में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की 6 छात्राओं फूड प्वॉइजनिंग के चलते सोमवार को देर रात जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। देर रात तक छात्राओं के परिजन काे कोई सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन



कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में रोज की तरह छात्राओं न शाम सात बजे के करीब खाना गया था। इसके कुछ देर बाद अचानक कक्षा 6 की छात्रा वैष्णवी व कक्षा 7 की पूर्णिमा, अंजली, चंचल, खुशी के अलावा कक्षा 8 की छात्रा नंदिनी को परेशानी होने लगी। छात्राओं ने बताया कि उन्हें उल्टी, पेट में दर्द, चक्कर और घबराहट शुरू हो गई। छात्राओं ने जाकर वार्डन को इसकी सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस से लाकर रात साढ़े 10 बजे के करीब सभी छह छात्राओं को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। यहां उनका उपचार चल रहा है। छात्राओं ने बताया कि उन्होंने रात के खाने में बैंगन की सब्जी, रोटी और चावल खाए थे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वॉइजनिंग का प्रतीत होता है। इसके अनुसार ही उपचार दिया जा रहा है। छात्राओं की हालत में सुधार है। मंगलवार को सुबह उनकी जांचें कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं छात्राओं के साथ इमरजेंसी पहुंची शिक्षिका मालती ने बताया कि छात्राओं की तबीयत अब ठीक है। बदलते मौसम के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। खाना सभी छात्राओं ने एक साथ खाया था, ऐसे में खाने के चलते परेशानी होने की आशंका कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed