फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The cold weather is taking a heavy toll on heart patients.

Mathura News: हृदय के मरीजों पर भारी पड़ रही सर्दी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The cold weather is taking a heavy toll on heart patients.
मथुरा। लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की सर्दी ने हृदय रोगियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ठंड का असर सीधे दिल पर पड़ रहा है। इससे सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में हृदय संबंधी मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी हार्ट के मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि सर्दी के कारण शरीर की रक्त नलिकाएं सिकुड़ जाती हैं। इससे रक्त संचार प्रभावित होता है। यही वजह है कि सर्दियों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि सुबह के समय तापमान सबसे कम होता है। ऐसे में हृदय रोगी सुबह की बजाय धूप निकलने के बाद या दोपहर के समय हल्की सैर करें। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि बुजुर्गों और हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित मरीजों को सर्दी का असर ज्यादा प्रभावित करता है। रोगी गर्म कपड़े पहनें, सिर और कान ढक कर रखें, ठंडे पानी से नहाने से बचें और नियमित रूप से दवाइयों का सेवन करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed