फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The cold has increased the number of patients with ear, nose, and throat diseases.

Mathura News: सर्दी ने बढ़ाए कान, नाक और गले संबंधी बीमारी के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The cold has increased the number of patients with ear, nose, and throat diseases.
मथुरा। सर्दी और ठंडी हवा ने कान, नाक और गले (साइनुसाइटिस) के मरीजों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग में पिछले दस दिन में इस बीमार से ग्रसित मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने और प्रदूषण के कारण संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि ईएनटी ओपीडी में रोजाना 35 से 50 तक मरीज साइनुसाइटिस संबंधी शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। सामान्य दिनों में यह संख्या 15 से 20 रहती है। मरीजों की नाक बंद होना, आंखों के पास दर्द, माथा भारी होना, चेहरे पर दबाव, बार-बार छींक व खांसी आना इसके लक्षण हैं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अमिताभ पांडेय के मुताबिक ठंडी हवा सीधे नाक और कान को प्रभावित करती है। लापरवाही के चलते यह समस्या सिरदर्द में बदल सकती है। चिकित्सकों ने लोगों को सुबह-शाम ठंडी हवा से बचने, धूल व प्रदूषण वाली जगहों से दूर रहने, भाप लेने, पर्याप्त पानी पीने तथा बगैर परामर्श एंटीबायोटिक न लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed