फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The CM gave the youth a message: "Become job creators, not job seekers.

Mathura News: सीएम ने युवाओं को दिया मंत्र...सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The CM gave the youth a message: "Become job creators, not job seekers.
मथुरा। हेलिपैड पहुंचे मुख्यमंत्री लोगों का अ​भिवादन स्वीकार करते हुए।  - फोटो : mathura
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में आयोजित विराट युवा सम्मेलन में कहा कि आज का समय युवाओं का है। युवाओं को चाहिए कि वह जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें। उत्तर प्रदेश के पास सबसे बड़ा युवा ऊर्जा का केंद्र है। प्रदेश में 60 फीसदी आबादी युवा है। यही युवा ऊर्जा भारत को आगे ले जाएगी। मुख्यमंत्री ने किसान, श्रमिकों की योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रयासरत है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के अध्ययन के लिए प्रधानमंत्री इंटर्नशिप, सीएम इंटर्नशिप स्कीम लागू की गई है। यूपी में अब संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को 16 से 20 हजार रुपये की गारंटी देने जा रही है। जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सीएम युवा स्कीम के तहत सरकार 5 लाख रुपए तक का ब्याजमुक्त, गारंटी मुक्त लोन उपलब्ध करा रही है। जनवरी से अब तक 70 हजार युवाओं ने इसका लाभ उठाया है और लक्ष्य एक लाख युवाओं तक पहुंचने का है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज भारत का युवा जॉब सीकर नहीं, बल्कि जॉब क्रिएटर बन रहा है। इसी पर यूपी के युवा भी आगे बढ़ें। स्टार्टअप केवल आईटी सेक्टर में ही नहीं, बल्कि ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) और गो आधारित खेती जैसे क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उभर रहे हैं। यह मॉडल कृषि, शिक्षा और पर्यटन जैसे क्षेत्रों में भी लागू किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल धाम के उद्योग केंद्र में गो आधारित उत्पादों और महिलाओं के कपड़े बनाने के उपक्रम की सराहना की। कहा कि इसी तरह स्वदेशी को बढ़ावा देना सरकार की नीति है। यह भी स्टार्ट अप हैं। यही ग्राम स्वराज की परिकल्पना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए संकल्प लें कि विरासत का सम्मान करें, गुलामी के चिह्नों को समाप्त करें, जवान व सुरक्षा बलों का सम्मान, समता मूलक समाज और नागरिक कर्तव्यों का पालन करेंगे तो युवा शक्ति के साथ मिलकर हम भारत को दुनिया की महाशक्ति बना पाएंगे।
अटल जी को याद किया
मुख्यमंत्री अपने 43 मिनट के भाषण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करना भी नहीं भूले। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय से प्रेरणा लेकर ही अटलजी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना शुरू की थी। उन्होंने ही जनजातीय लोगों को एक किलो चावल मुफ्त देने की शुरुआत की थी। आज मोदी सरकार भी 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन का लाभ पहुंचा रही है।




यमुना मैया के जयकारे से शुरुआत
मुख्यमंत्री ने अपने उद्बोधन की शुरुआत यमुना मैया की जय, गंगा मैया की जय, वृंदावन बिहारीलाल की जय के साथ की। वहीं अंत में उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्र और विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed