फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The City of Banke Bihari Becomes Imbued with the Spirit of Ram

Mathura News: राममय हुई बांकेबिहारी की नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
The City of Banke Bihari Becomes Imbued with the Spirit of Ram
श्रीरामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में शामिल संत महंत। 
वृंदावन। रामनवमी पर मंदिरों में श्रीराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामबाग में प्रभु का 108 चांदी के कलशों से महाभिषेक किया गया। हनुमान टेकरी एवं श्रीबांकेबिहारी कॉलोनी स्थित राम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र स्थित रामबाग में प्राचीन श्रीराम मंदिर में सुबह पुजारियों ने मंत्रोच्चार के मध्य महाभिषेक कर शृंगार आरती की। रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के महंत दशरथ दास महाराज के सानिध्य में भगवान श्रीराम का अभिषेक कर आरती की गई। श्रीबांकेबिहारी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर में ठाकुर कौशल किशोर का अभिषेक व पूजन-अर्चन किया गया। संगीतमय बधाई गायन का आयोजन हुआ। अटल्ला चुंगी चौराहा के समीप महंत रघुनाथ दास महाराज के सानिध्य में संत महंतों ने भगवान राम का अभिषेक किया। अध्यक्षता महंत मोहिनी बिहारी शरण ने की। भागवत प्रवक्ता मां ध्यानमूर्ति ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर में रामलला विराजमान हुए यह सभी के लिए गौरव की बात है। इस दौरान नगर में शोभायात्रा का भी आयोजन किया गया है। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने बताया कि प्रभु श्रीराम की शोभा यात्रा नगर में निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed