{"_id":"6a358c22283f7e39f504341c","slug":"the-challenge-of-upholding-credibility-before-journalists-manoj-pandey-mathura-news-c-369-1-mt11002-148281-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्रकारों के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती : मनोज पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्रकारों के सामने अपनी साख बचाने की चुनौती : मनोज पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) और ब्रज प्रेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 34वें पत्रकारिता दिवस समारोह के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता की वर्तमान दशा, दिशा और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, बदलते तकनीकी दौर और मीडिया की विश्वसनीयता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज कुमार पांडेय, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान, डीएम चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, नगर आयुक्त जग प्रवेश, एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी तथा उत्तर प्रदेश राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौर में पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारों के सामने अनेक चुनौतियां हैं और उन्हें अपनी साख तथा विश्वसनीयता को बचाए रखने के लिए निर्भीक और निष्पक्ष होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि मथुरा के पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए वह मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे तथा ब्रज प्रेस क्लब के लिए भूमि उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि ब्रज संघर्ष और संस्कृति की भूमि है। पत्रकारों को अपनी खबरों में ब्रजभाषा के शब्दों और संस्कृति का समावेश करना चाहिए, जिससे स्थानीय पहचान और अधिक मजबूत हो सके। हेमंत तिवारी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के दौर में पत्रकारिता नई चुनौतियों का सामना कर रही है। पत्रकारों को तकनीक के साथ खुद को अपडेट रखना होगा। एनयूजेआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने पत्रकारों पर बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने पत्रकारों को समाज हित में निष्पक्ष पत्रकारिता जारी रखने का आह्वान किया, जबकि एसएसपी श्लोक कुमार ने पत्रकारों को समाज का दर्पण बताया।
विज्ञापन
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं एनयूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट ने ब्रज प्रेस क्लब भवन की मांग दोहराते हुए पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। संगोष्ठी में दिल्ली जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश थपलियाल, एनयूजेआई चुनाव आयोग के अध्यक्ष दधिबल यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सैनी, विहिप ब्रज प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, समाजसेवी प्रमोद कसेरे सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे। इस दौरान भागवताचार्य पूर्ण प्रकाश, विहिप जिलाध्यक्ष रनवीर कमांडो, भूपेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, चिंताहरण चतुर्वेदी, राया के पूर्व चेयरमैन राकेश शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार किशन चतुर्वेदी, भोलेश्वर उपमन्यु, धर्मेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. विवेक प्रिय आर्य समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।