फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The car and the revolver were hidden in the neighbor's house, along with the Yamuna katri and the license

Mathura News: कार और रिवाल्वर को यमुना की कटरी व लाइसेंस को पड़ोसी के घर में छुपाया था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
The car and the revolver were hidden in the neighbor's house, along with the Yamuna katri and the license
मथुरा। बेटी की हत्या कर उसकी लाश को यमुना एक्सप्रेसवे के पास ट्रॉली बैग में फेंकने के बाद आरोपी पिता ने कार और रिवाल्वर को दिल्ली ले जाकर यमुना किनारे अधबने एक मकान में छिपा दिया था। जिस रिवाल्वर से गोली मारी थी उसके लाइसेंस को पड़ोसी के घर में छिपा दिया था ताकि किसी को जानकारी न हो सके। पुलिस ने कार और रिवाल्वर सहित रिवाल्वर के लाइसेंस को पड़ोसी छोटलाल यादव के घर से बरामद किया था।
विज्ञापन

उधर, बीसीए की छात्रा आयुषी के हत्यारोपी मां और पिता को कड़ी सजा मिल सके, इसके लिए राया पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हत्याकांड के करीब २७ गवाह बनाने के लिए पुलिस ने कदम बढ़ा दिया है। इन गवाहों में पुलिसकर्मी, टोल कर्मचारी, ढाबा कर्मचारी और चौकीदार को भी शामिल किया गया है। जल्द ही गवाहों के पुलिस बयान दर्ज कर और तथ्य एकत्रित करके हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल करेगी।
विज्ञापन

१८ नवंबर को यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन १०८ की सर्विस रोड पर कृषि अनुसंधान केंद्र राया के पास झाड़ियों में खून से लथपथ ट्रॉली बैग में बीसीए की छात्रा आयुषी (२२) का शव मिला था। पुलिस ने ४८ घंटे में आयुषी की पहचान कर २१ नवंबर को हत्याकांड का खुलासा कर हत्यारोपी पिता नितेश और मां ब्रजबाला को गिरफ्तार कर लिया। २२ नवंबर को दंपती को जेल भेजा गया। बृहस्पतिवार से गवाहों के बयान जांच अधिकारी/एसएचओ राया ओमहरि वाजपेयी बयान लेंगे। बयान के बाद तथ्य एकत्रित करके चार्जशीट दाखिल की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि करीब २७ गवाह बनाए जाएंगे। इनमें पुलिसकर्मी, टोल कर्मचारी, ढाबा कर्मचारी और चौकीदार भी शामिल होंगे। इनके बयान और सुबूत एकत्रित करके चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रिवाल्वर की होगी बेल्स्टिक जांच
आयुषी की हत्या में प्रयोग की गई रिवाल्वर और बुलट को बेल्स्टिक जांच के लिए आगरा की विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। दिल्ली में आयुषी के घर से फॉरेंसिक टीम ने जुटाए खून के सैंपल और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों को जांच के लिए भेजा। इन की रिपोर्ट को चार्जशीट में शामिल किया जाएगा।

छत्रपाल को आज बुला सकती है राया पुलिस
आयुषी से प्रेम विवाह करने वाले छत्रपाल निवासी भरतपुर, राजस्थान को पूछताछ के लिए जांच अधिकारी/एसएचओ ओमहरि वाजपेयी जल्द बुलाएंगे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि छत्रपाल से पूछताछ की जाएगी। इसके लिए बृहस्पतिवार या फिर अगले दिन उसे बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed