फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The bullion market has seen a respite as gold and silver prices fall

Mathura News: सोने-चांदी के दाम गिरने से सराफा बाजार में राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
The bullion market has seen a respite as gold and silver prices fall
मथुरा। रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद दिवाली का त्योहार बीतते ही सोने-चांदी के दामों में गिरावट आने से सराफा बाजार को राहत मिली है। वहीं सहालग का सीजन अगले सप्ताह से शुरू हो रहा है। ऐसे में सोने-चांदी की खरीद बढ़ने की उम्मीद है। सराफा कारोबारियों का कहना है कि दाम घटने से निवेशकों को नुकसान होगा।
विज्ञापन

राधारानी ज्वैलर्स के पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि सोने-चांदी के दाम में गिरावट आने से आम लोगों अब सहालग में ज्यादा खरीद कर पाएंगे। अभी फिर से दाम बढ़ सकते हैं। हालांकि अब बुलियन की खरीद कम गई है। लोग अब हल्के की जगह वजनी गहने बनवा रहे हैं। सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में काफी उतार चढ़ाव के कारण दाम कम हुए हैं। चांदी दिवाली पर 1 लाख 80 हजार रुपये प्रति किलो और सोना 1 लाख 30 हजार को पार कर गया था। ऐसे में अब चांदी और सोने की गिरावट से खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। वैसे दिवाली के बाद खरीदारी कम हो जाती थी, लेकिन इस बार दाम गिरने से सराफा बाजार में फिर से रौनक लौट आई है।
विज्ञापन

सराफा कारोबारी दिलीप गर्ग का कहना है कि बाजार में अभी ऊहापोह खत्म नहीं हो सकी है। सोने-चांदी के दाम घटने से जिन लोगों के घरों में शादी ब्याह है, वह अब खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है कि दाम बढ़ने का डर सता रहा है। हालांकि दिवाली पर चांदी की ज्यादा खरीद करने वाले निवेशकों को अब नुकसान उठाना पड़ा है। कारोबारियों का मानना है कि सहालग के शुरू होते ही एक बार फिर से सोने चांदी के दाम में इजाफा हो सकता है। उनका कहना है कि इस गिरावट से सराफा बाजार को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed