फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The body of the watchman was not found in the Yamuna River despite hours of searching

Mathura News: घंटों की तलाश के बाद भी यमुना में नहीं मिल सका चौकीदार का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The body of the watchman was not found in the Yamuna River despite hours of searching
मथुरा। जमुनापार में उमा वाटिका के चौकीदार रंधीर का शव शनिवार को भी यमुना नदी में नहीं मिल सका। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की। पुलिस ने हत्यारोपी से दूसरे दिन भी पूछताछ की मगर वह बोरे को फेंके जाने की सही जगह नहीं बता सका। पुलिस ने आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोसना के मूल निवासी चौकीदार रंधीर 18 जनवरी से लापता थे। वह मैरिज होम में करीब 20 साल से चौकीदारी कर रहे थे। बेटे धर्मेंद्र का आरोप है कि दूसरे चौकीदार महेंद्र के बेटे सोनू ने शराब पार्टी के बाद पिता की गला दबाकर हत्या करके शव को कहीं छुपाया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने रंधीर की हत्या करके शव को यमुना नदी में बोरे में बंद करके फेंके जाने की जानकारी दी थी। तभी से पुलिस रंधीर के शव की यमुना नदी में तलाश कर रही है। आरोपी जिस ई-रिक्शे से बोरे को लेकर गया था।
विज्ञापन

पुलिस को उस ई-रिक्शा चालक की तलाश है मगर उसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने बताया कि यमुना में कई जगह तलाश किया गया मगर शव नहीं मिल सका है। मृतक के परिजन ने भी यमुना किनारे तलाश की। थाना प्रभारी जमुनापार ने बताया कि आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों की बात प्रकाश में आई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। दूसरी ओर, मृतक के परिजन का कहना है कि उन्हें सातवें दिन भी पिता का शव नहीं मिल सका है। घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed