फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The boat ran from Chatta Bazar to Chowk Bazar

Mathura News: छत्ता बाजार से चौक बाजार तक चली थी नाव

Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Tue, 18 Jul 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
The boat ran from Chatta Bazar to Chowk Bazar
मथुरा। यमुना में इस बार बाढ़ के मंजर ने बुजुर्गों के जेहन में 1978 की बाढ़ की यादों को ताजा कर दिया है। 45 साल पहले आई अब तक की सबसे अधिक भीषण बाढ़ के दौरान छत्ता बाजार से चौक बाजार तक नाव चली थी। इससे क्षेत्र के सभी बाजार बंद हो गए थे। दुकान और मकान आधे यमुना जल में डूब गए थे। यमुना का जल स्तर उस वक्त 169. 73 मीटर तक पहुंच गया था।
विज्ञापन


सोमवार को यमुना का जल स्तर 167.30 मीटर पर पहुंचकर थम गया है। यमुना के इस उफान ने आसपास के इलाकों में तबाही मचा दी है। लोग इस मंजर को देखकर 1978 में आई बाढ़ की याद ताजा कर रहे हैं। उस बाढ़ के प्रत्यक्षदर्शी 72 वर्षीय सोहन लाल कातिब बताते हैं कि उन दिनों उनका घर स्वामीघाट पर ही था। 1978 में 7, 8 व 9 सितंबर को पानी का बहाव इस कदर तेज था कि घर की सीढि़या डूब गईं थीं।
विज्ञापन


आधा घर पानी में था। छत्ता बाजार में नाव चली थीं। डोरी बाजार, स्वामी घाट, नया बाजार, असकुंडा बाजार, राजाधिराज बाजार, विश्राम घाट बाजार बंद हो गए थे। हर तरफ पानी ही पानी था। चौक बाजार सब्जी मंडी तक पानी भरा हुआ था। वरिष्ठ कांग्रेस नेता यामिनी रमण आचार्य बताते हैं कि बाढ़ के मंजर को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी मथुरा आई थीं। प्रधानमंत्री के साथ उन्होंने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुली जीप में इंदिरा गांधी ने यहां के हालातों का जायजा लिया था। 1978 की बाढ़ के अन्य प्रत्यक्षदर्शी कहते हैं कि सदर क्षेत्र में तो पानी इस कदर फैल चुका था कि एक मंजिल वाले मकान डूब गए थे। गोसना का टीला तक यमुना का जल नजर आता था। वृंदावन का लगभग संपूर्ण क्षेत्र पानी की चपेट में आ गया था। लोग टीले नुमा स्थलों पर रहते देखे गए। मथुरा में होलीगेट के अंदर नावें चलीं और जिला अस्पताल तक 3-3 फीट तक पानी भर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed