{"_id":"6452b36fdf74ef98c80426e6","slug":"the-blown-transformer-was-not-changed-anger-among-the-people-of-antapada-mathura-news-c-29-1-mtr1002-68843-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर, अंतापाड़ा के लोगों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नहीं बदला गया फुंका ट्रांसफार्मर, अंतापाड़ा के लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कैंट बिजलीघर से पोषित जवाहर हाट फीडर के अंतापाड़ा में मंगलवार दोपहर ट्रांसफार्मर फुंक गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने बिजली निगम के अधिकारियों को दी, इसके बाद भी बुधवार की शाम तक बिजली चालू नहीं हुई। गर्मी के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया और विद्युत निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
मंगलवार दोपहर अंतापाड़ा में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया। लोगों के घरों की बिजली गुल हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी विद्युत अधिकारियों की दी। पहले तो अधिकारियों के फोन ही नहीं मिले, काफी प्रयास के बाद अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इसके बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी। लोगों ने आक्रोश फैल गया।
बुधवार की रात तक लोगों के घरों में विद्युत सप्लाई नहीं आई। स्थानीय निवासी बल्देव चौधरी ने बताया कि उन्होंने कंट्रोल रूम को फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठा। हर्ष शर्मा ने बताया कि वह तरूण कुमार व कान्हा के साथ कैंट बिजलीघर पहुंचे, लेकिन यहां उनकी सुनवाई नहीं हुई। नारेबाजी करने वालों में बीना देवी, लौंगश्री, सरोज देवी, रिंकल पटवा, मुरारी लाल, कालीचरन में शामिल थे। इधर, एसडीओ कैंट गौरव गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी मिली थी, अधीनस्थों को ट्रांसफार्मर बदलने के निर्देश दे दिए हैं। रात 12 बजे तक बिजली चालू हो जाएगी।