फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The BJP is trying to disrupt the atmosphere in Mathura

Mathura News: मथुरा में माहौल बिगाड़े का प्रयास कर रही भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The BJP is trying to disrupt the atmosphere in Mathura
मथुरा। प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन पर पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा मथुरा में माहौल बिगड़ने की साजिश रच रही है, लेकिन कांग्रेस उसके इन मंसूबों को हर स्तर पर नाकाम करेगी। साथ ही मनरेगा, एसआईआर तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की अनियमितताओं के खिलाफ भी कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने केक काटकर पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कृष्णानगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदीप माथुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने आजादी के लिए न केवल लड़ाई लड़ी बल्कि अपने प्राणों की आहुति दी। भाजपा आजादी का मतलब तक नहीं जानती। प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर 2027 के चुनाव का शंखनाद किया जा रहा है। कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा 100 दिन की कार्ययोजना शुरू की जा रही है। इसमें संविधान संवाद, महापंचायत, एसआईआर अभियान, मनरेगा बचाओ संघर्ष, पंचायत चुनाव समेत अन्य शामिल हैं। इस दौरान बिहारी कांत तिवारी, मलिक अरोड़ा, मदन मोहन शर्मा, सोहन सिंह सिसोदिया, सिम्मी बेगम और राहुल अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने केक काटकर बांटी खुशियां
जिला कांग्रेस कमेटी के सेठबाड़ा स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिवस पर केक काटकर खुशियां बांटी और स्वामी विवेकानंद को याद किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा योजना मजदूरों की जीवनरेखा है। भाजपा योजना का नाम बदलकर इसे दबाने में लगी हुई है। इस दौरान वैद्य मनोज गौड़, प्रेम शंकर शर्मा, रुपा लवानिया, आरती चौधरी, महेश चौबे, रमेश कश्यप, पुनीत बघेल, उमाशंकर शर्मा, शैलेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed