फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The birthplace of Shri Krishna echoed with the verses of Geeta

Mathura News: गीता के श्लोकों से गूंजी श्रीकृष्ण की जन्मस्थली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
The birthplace of Shri Krishna echoed with the verses of Geeta
मथुरा। मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी पर्व पर शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। विभिन्न संस्थाओं एवं विद्यालयों में भी गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


संपूर्ण विश्व के साथ अर्जुन को गीता का उपदेश देने वाले श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में भी गीता का सामूहिक पाठ किया गया। मंदिरों, संस्थाओं व विद्यालयों में गीता जयंती मनाई गई। इसी क्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के लीला मंच पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान एवं ब्रजतीर्थ देवालय न्यास मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव का शुभारंभ स्वास्तिवाचन, दीप जलाकर एवं मंगलाचरण के उपरांत विद्वानों द्वारा श्रीमद्भगवत गीता के तत्व का सुंदर व्याख्यान एवं गीता की उपयोगिता का गुणगान किया गया।
विज्ञापन

संस्थान सचिव कपिल शर्मा, सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, भागवताचार्य रमाकांत गोस्वामी, ब्रजतीर्थ देवालय न्यास के महासचिव आरके पांडेय, विनय त्रिपाठी, लालजी चतुर्वेदी, अमित भारद्वाज, आशुतोष त्रिपाठी, प्रभुदत्त ब्रह्मचारी आश्रम के 51 ब्राह्मणों की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री दीर्घ विष्णु मंदिर सेवा संस्थान एवं संस्कृत भारती मथुरा महानगर द्वारा मंदिर प्रांगण में वैदिक मंत्रोच्चार की मधुर ध्वनियों के मध्य श्री दीर्घ विष्णु भगवान एवं पद्मालयी महालक्ष्मी जी के समक्ष श्री मद्भागवत गीता का पूजन अर्चन किया गया।
महंत कांतानाथ चतुर्वेदी, आचार्य देवदत्त ने दीप जलाकर पुष्प अर्पित कर गीता का शुभारंभ किया। आरसीए बालिका स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दीप जलाकर शुभारंभ किया। छात्राओं दीक्षा, अनुराधा मिश्रा, डोली शर्मा, नंदिनी द्विवेदी ने गीता के द्वादश पाठ का सामूहिक वाचन किया। विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना पाल ने धन्यवाद ज्ञापन एवं संचालन डॉ. रिचा शर्मा ने किया।


केडीएस इंटरनेशनल स्कूल सलेमपुर रोड में प्रधानाचार्य मेजर अमित तोमर, राजीव शर्मा एवं बीबी गौतम ने समस्त विद्यालय परिवार के साथ तुलसी पूजन एवं दीप जलाकर गीता श्लोक का एक साथ सामूहिक पाठ किया। बृज बिहारी गौतम, शिवकुमार सारस्वत, गजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, यामिनी शर्मा, प्रीति सिंह, संदीप कौर, हेमा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed