फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The birthplace of Shri Krishna and the ghats of Yamuna will give the message of yoga

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान और यमुना के घाट देंगे योग का संदेश

Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 14 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The birthplace of Shri Krishna and the ghats of Yamuna will give the message of yoga
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की भूमि इस बार धार्मिक स्थलों के माध्यम से आमजन मानस में योग का संदेश देगी। इसके लिए करीब एक दर्जन धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है, जहां योग के साप्ताहिक कार्यक्रम होंगे। इन्हें भी जीरो प्लास्टिक इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसकी रूपरेखा जिलाधिकारी पुलकित खरे ने तैयार कर ली है।
विज्ञापन


21 जून को विश्व योग दिवस है। इस दिन देश ही नहीं दुनिया भर में योग कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस मौके पर मथुरा में गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्टेडियम में योग किया जाता है। इस बार इस आयोजन को खास बनाने की योजना पर जिला प्रशासन काम कर रहा है। इसके लिए तय किया है कि योग का संदेश आम जन मानस में देने के लिए धार्मिक स्थलों का उपयोग किया जाए। इसी के तहत श्रीकृष्ण जन्मस्थान, विश्राम घाट प्रेम मंदिर वृंदावन, केसी घाट वृंदावन, देवराह बाबा घाट वृंदावन सहित अन्य धार्मिक स्थलों को चयनित किया गया है, जहां 15 से 21 जून तक योग किया जाएगा।
विज्ञापन


सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन का समय सुबह छह बजे से आठ बजे तक रहेगा। इस दौरान चयनित मंदिर और घाटों पर घंटे घड़ियाल और शंखनाद के साथ पूजा अर्चना के बीच लोग योगमय नजर आएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि यह आयोजन जीरो प्लास्टिक इवेंट रहेगा। इस दौरान प्लास्टिक उपयोग नहीं होगा। लोगों को धार्मिक स्थलों के माध्यम से स्वथ्य रहने के लिए योग का संदेश दिया जाएगा। जिला मुख्यालय पर आयोजन गणेशरा स्थित स्टेडियम में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed