फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The birthplace of Lord Krishna was illuminated with lamps

Mathura News: दीपदान से जगमग हुआ श्रीकृष्ण जन्म स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
The birthplace of Lord Krishna was illuminated with lamps
मथुरा। दिवाली व अन्नकूट महोत्सव के उपलक्ष्य में दिवाली की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्री केशवदेव मंदिर में दीपदान उत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्री केशवदेव जी महाराज का अनुपम शृंगार व भव्य पुष्प बंगला बनाकर विद्युत सज्जा से संपूर्ण मंदिर प्रांगण में दीप-सज्जा की गई।
विज्ञापन

संस्थान की प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी द्वारा श्री केशवदेव मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया गया। बैंड बाजों की मधुर ध्वनि एवं उद्दाम नृत्य संकीर्तन के साथ श्री गिरिराजजी, श्री योगमया, गर्भ गृह मंदिर एवं भागवत भवन मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित किए गए। अंत में 1008 दीपकों से दीप्तिमान किया गया। संपूर्ण श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर भव्य विद्युत रोशनी से जगमग दिख रहा था।
विज्ञापन

इस मौके पर संस्थान के प्रबन्धक राजेश पाण्डेय, उप प्रबन्धक अनुराग पाठक, मंदिर पूजाचार्यगण एवं श्रीकृष्ण संकीर्तन मण्डल के अनिलभाई, राजीव गुप्ता, कन्हैया लाल अग्रवाल आदि सेवाभावी भक्तजन सहित अन्य संस्थानकर्मी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed