फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The bail application for the man who incited the student to commit suicide will be heard on the 17th.

Mathura News: छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले की जमानत अर्जी पर 17 को होगी सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The bail application for the man who incited the student to commit suicide will be heard on the 17th.
मथुरा। निजी महाविद्यालय की बीटेक की छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले छात्र की जमानत अर्जी पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर 2025 की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

जैंत थाना क्षेत्र के एक निजी महाविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने 17 सितंबर 2025 की शाम को हॉस्टल के कमरे में पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। छात्रा के पिता ने साथ पढ़ने वाले हाथरस के गांव थरौरा निवासी शिवम कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट में उन्होंने कहा कि शिवम उनकी बेटी का मानसिक उत्पीड़न कर रहा था। इसी से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की। पुलिस ने शिवम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया। शिवम ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जिला एवं सत्र न्यायाधीश के यहां जमानत अर्जी दाखिल की, लेकिन जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई के लिए 17 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed