{"_id":"68dc36d02576772f2d0b38af","slug":"the-ahoi-ashtami-fair-will-be-held-in-radhakund-on-the-13th-mathura-news-c-412-1-mt21005-1303-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी कब है? राधाकुंड पर इस तारीख को लगेगा मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ahoi Ashtami 2025: अहोई अष्टमी कब है? राधाकुंड पर इस तारीख को लगेगा मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन
Wed, 01 Oct 2025 10:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 10:04 AM IST
सार
मथुरा में अहोई आष्टमी के पावन पर्व पर राधाकुंड और श्यामकुंड आस्था अद्भुत आभा से जगमगाएंगे। कोई संतान सुख की चाह तो कोई मनोकामना पूरी होने पर श्रीधाम राधाकुंड पहुंचेगा।
विज्ञापन
अहोई अष्टमी मेला (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा के गोवर्धन में संतान प्राप्ति के लिए राधाकुंड में 13 अक्तूबर को अहोई अष्टमी मेला लगेगा। तैयारियों को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक मंगलवार को लोनिवि के गेस्ट हाउस में हुई। मेले से पूर्व कार्तिक नियम सेवा के दौरान हजारों श्रद्धालु राधाकुंड में प्रवास करेंगे।
बैठक में एडीएम अमरेश कुमार, एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत, एसडीएम प्रजाक्ता त्रिपाठी व सीओ अनिल कुमार सिंह ने मेला संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। थाना प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि राधाकुंड में बेरिकेडिंग के साथ ही गहरे पानी में लोगों को जाने से रोकने के लिए पानी के अंदर बल्लियां लगाई जाएंगी। सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। यातायात व्यवस्था और पार्किंग आदि की भी उन्होंने जानकारी दी।
ईओ चैतन्य तिवारी ने बताया कि सफाई कार्य के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। कुंड के चारों अतिरिक्त लाइट लगाकर सजावट की जा रही है। कुंड पर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए हैं। एसपी सुरेश चंद रावत ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हु बताया कि इस बार भी कुंड व आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाया जाएगा।
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग में निराश्रित पशुओं को हटाने के निर्देश दिए हैं, जिससे मेले में किसी प्रकार से भगदड़ की स्थिति न बने। एसडीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस दौरान तहसीलदार सुशील कुमार गुप्ता, नगर पंचायत चेयरमैन रामफल मुंशी, डॉ. नेहा चौधरी, विष्णु रावत, ओमवीर सिंह, गणेश पहलवान, दान बिहारी आदि मौजूद रहे।