{"_id":"62c31f646e6a2d0648401c9b","slug":"the-accused-who-raped-the-teenager-was-caught-sent-to-jail-mathura-news-mtr5202883164","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से दुष्कर्म करने वाला आरोपी पकड़ा, भेजा जेल
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार पुलिस ने समुदाय विशेष के युवक को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराते हुए १६४ के बयान भी दर्ज कराए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता की मां ने राहत की सांस ली है।
थाना जमुनापार के एक गांव की १५ साल की किशोरी को फरवरी में पड़ोस का युवक फुसलाकर भगा ले गया। तीन महीने तक कैद में रखकर धर्म परिवर्तन कराया। उसके बाद किशोरी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। अपने को फंसता देख आरोपी युवक ने पुलिस से मिलीभगत करते हुए किशोरी को कानपुर नारी निकेतन भिजवा दिया। पीड़िता की मां उसे ले आई। तत्कालीन एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर के आदेश पर मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस भी हरकत में आई।
हालांकि शुरूआत में पुलिस ने फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज किया, पर रविवार की रात ही इसमें गंभीर धाराएं बढ़ा दीं। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि एसएचओ महाराज सिंह भाटी ने सैय्यद मजार से आरोपी मौसिम को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर कोर्ट में १६४ के बयान दर्ज कराए हैं। जल्द ही बाकी बचे आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।