{"_id":"698e1f5261e0853b02017c54","slug":"the-accused-who-attacked-for-extortion-was-arrested-mathura-news-c-412-1-mt21004-5146-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रंगदारी के लिए हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रंगदारी के लिए हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
चौमुहां। जैत थाना पुलिस ने रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में भागे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली-आगरा हाईवे जैंत के पास से दबोचकर जेल भेज दिया है।
दरअसल, बीते दिनों गांव मघेरा निवासी रामकुमार ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनके पड़ोसी अजीत गौतम (जो वर्तमान में बांदा जेल पुलिस में कार्यरत है) ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोप था कि रंगदारी न देने पर अजीत ने रामकुमार पर फायरिंग की। उनके बेटे अनुज के अपहरण व हत्या की धमकी दी। इसी प्रकरण से जुड़े आरोपी प्रदीप राजपूत पुत्र इंद्रपाल राजपूत निवासी राठ, हमीरपुर को पुलिस तलाश रही थी। बृहस्पतिवार को सटीक सूचना के आधार पर जैंत थाना पुलिस ने दिल्ली से आगरा जाने वाले रोड पर जैंत कट के पास घेराबंदी करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से गिरोह के अन्य संपर्कों का पता लगाया जा रहा है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले के मुख्य आरोपी अजीत गौतम की भूमिका की जांच कर रही है।