फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lathmar Holi and Flower Shower Bring Radha-Krishna Leela Alive at Shri Krishna Janmabhoomi

UP: कृष्ण जन्मभूमि पर फूलों की बारिश, लठ और ढाल संग सजीव हुई राधा-कृष्ण की होली लीला, भजनों पर थिरके भक्त

Sat, 28 Feb 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Feb 2026 12:51 AM IST
सार

रंगभरी एकादशी पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भव्य लठामार और पुष्प होली का आयोजन हुआ, जिसमें लाखों श्रद्धालु शामिल हुए। रसिया, गुलाल और फूलों की वर्षा के बीच राधा-कृष्ण की होली लीला सजीव हो उठी।
 

विज्ञापन
Lathmar Holi and Flower Shower Bring Radha-Krishna Leela Alive at Shri Krishna Janmabhoomi
 श्रीकृष्ण जन्मभूमि की विश्वप्रसिद्ध लठामार होली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 श्रीकृष्ण जन्मभूमि की विश्वप्रसिद्ध लठामार होली बहुत ही धूमधाम, भव्यता के साथ में अभूतपूर्व आयोजन रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को हुआ।। केशव वाटिका के पवित्र लीलामंच पर फाग महोत्सव में गाये जाने वाले लोकगीत, भजन, रसिया, छन्द आदि के दिव्य आयोजन से लाखों की संख्या में पधारे श्रद्धालुजन आनन्दित एवं उत्साहित होकर नृत्य कर उठे।
विज्ञापन


ब्रज चौरासी कोस में होली के अवसर पर जिन परंपराओं का पालन किया जाता है उन सभी का दर्शन भगवान श्रीकृष्ण की पवित्र जन्मभूमि पर करना स्वयं में ही एक अलौकिक अनुभूति है। प्रिया प्रियतम की प्रिय होली लीला में पुष्प होली सखियों द्वारा रंगारंग लठामार होली आकर्षण रही। कई मन पुष्प पंखुड़ियों को प्रिया-प्रियतम के स्वरूप गोपी-ग्वाल संग होली खेलते बरबस ही भगवान श्रीराधाकृष्ण के इस भाव को आनन्दित कर रहे थे। पुष्प होली के मध्य टेसू पुष्प के रंग की वर्षा एवं गुलाल से आसमान सतरंगा हो उठा एवं संपूर्ण जन्मभूमि का प्रांगण अलौकिक रूप में प्रकट हो रहा था।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed