फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Radhavallabh Lal gave darshan in the form of Dauji.

Mathura News: ठाकुर राधावल्लभ लाल ने दाऊजी के स्वरूप में दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Thakur Radhavallabh Lal gave darshan in the form of Dauji.
ठाकुर राधाबल्लभ लाल ने दिए दाऊजी महाराज के रुप मे दर्शन।
वृंदावन। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में मौनी अमावस्या के अवसर पर खिचड़ी महोत्सव में ठाकुरजी ने भक्तों को दाऊजी महाराज के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। समाज गायन के बीच सेवायताें ने दिव्य शृंगार कर उनका ठंडाई सेवित की साथ मुवायुक्त खिचड़ी का भोग लगाया।
विज्ञापन


मौनी अमावस्या पर ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में सुबह समाजी राकेश मुखिया और जीवन वल्लभ महाराज ने समाज गायन कर ठाकुरजी को खिचड़ी के पदों का श्रवण कराया। राग सेवा के बीच मंगला आरती की गई। मंदिर के सेवायत आचार्य मोहित मराल गोस्वामी ने आराध्य ठाकुर राधावल्लभ लाल का पंच मेवा युक्त खिचड़ी का भोग सेवित किया। इस बीच ठाकुरजी ने दाऊजी महाराज के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए। ठाकुरजी के अलौकिक दर्शन के बीच सेवायतों ने चांदी के पात्रों में ठंडाई का भोग लगाया। इसके कुछ दे बाद एक-एक कर ठाकुरजी ने भक्तों को विभिन्न छद्म वेश के दर्शन दिए। ठाकुरजी के विशेष दर्शन की एक झलक पाने को भक्तजन आतुर दिखे और जयकारों के बीच आराध्य के दर्शन किए। मंदिर के सेवायत मोहित मराल गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर राधावल्लभ राधारानी से मिलने के लिए छद्म रूप में धारण करते हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन ठाकुरजी का मेवा युक्त खिचड़ी सेवित की जाती है। सोमवार को ठाकुरजी के जुगल दर्शन के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed