फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Radha Ramanlal Ju will give darshan to the devotees in Vasanti room

वसंती कमरे में भक्तों को दर्शन देंगे ठाकुर राधा रमणलाल जू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:45 PM IST
विज्ञापन
Thakur Radha Ramanlal Ju will give darshan to the devotees in Vasanti room
वृंदावन (मथुरा)। भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन के प्रसिद्ध शाहबिहारी मंदिर में 5 फरवरी से ठाकुर राधारमणलाल जू भक्तों को वसंती कमरे में विराजमान होकर दर्शन देंगे।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में वसंत महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। वर्ष में दो बार वसंत पंचमी के अवसर पर दो दिन तथा श्रावण मास के अंत में त्रयोदशी एवं चतुर्दशी को दो दिन खुलने वाले इस वसंती कमरे के दर्शन करने को देश के सुदूर क्षेत्रों से हजारों लोग आते हैं। वहीं, विदेशी भी इस वसंती कमरे को देखने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

वसंती कमरे के दर्शनों की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कमरे की सजावट में चार चांद लगाने वाले प्राचीन झाड़ों की मरम्मत एवं साफ-सफाई कराई जा रही है। मंदिर के प्रबंधक प्रशांत शाह ने बताया कि वसंती कमरा पांच और छह फरवरी को खुलेगा। वसंती कमरे में ठाकुर राधारमणलाल जू को भव्य छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वसंत पंचमी के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी और राधावल्लभ मंदिर में प्रात: शृंगार आरती के बाद गुलाल उड़ाया जाएगा, जोकि फाल्गुन आने का प्रतीक माना जाता है। इधर, यशोदानंदन धाम सहित अन्य मंदिरों में भी वसंत पंचमी की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed