फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   THAKUR,mandir,ji

Mathura News: खिचड़ी जुगल रुचि सौ खात...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
THAKUR,mandir,ji
खिचड़ी जुगल रुचि सौ खात...
विज्ञापन

ठाकुर राधावल्लभ महाराज के जयकारों से गूंजा मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन(मथुरा)। ठाकुर राधावल्लभ मंदिर में रविवार से पारंपरिक खिचड़ी महोत्सव शुुरू हो गया। सुबह ठाकुर राधावल्लभ महाराज ने सर्वांग वेश में दर्शन दिए। इस अवसर पर खिचड़ी जुगल रुचि सौ खात... आदि भजनों का भी गायन हुआ। महोत्सव में उमड़े भक्तों को सेवायतों ने दिव्य खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया।
रविवार की सुबह 7.30 बजे पट खुलते ही मंदिर प्रांगण ठाकुर राधावल्लभ महाराज के जयकारों से गूंज उठा। झांकी के दर्शन के समय में संप्रदायाचार्यों द्वारा रचित वाणियों का सस्वर गायन भी किया। खिचड़ी जुगल रुचि सौ खात, पौष शुक्ला दौज तै लै मास एक प्रभात...दही कचरी वर संधाने बरा पापर घीय, ढिग अंगीठी धरी मीठी लगत प्यारी पीय...आदि समाज गायन किया। इस अवसर पर मंदिर सेवायत टीकैत अधिकारी राधेशलाल गोस्वामी, मोहित मराल गोस्वामी उपस्थित थे।
विज्ञापन

खिचड़ी में डाले जाते हैं कई प्रकार के व्यंजन
ठाकुर राधा वल्लभ मंदिर के सेवायत हितविशाल लाल गोस्वामी ने बताया कि राधावल्लभ लाल की खिचड़ी मेवा व नाना प्रकार के व्यंजनों से बनाई जाती है। यह मंगला आरती से पूर्व श्रीजी को प्रस्तुत की जाती है। अलसुबह तीन बजे से ही प्रक्रिया शुरू हो जाती है। उन्होंने बताया कि खिचड़ी के साथ नाना प्रकार के साग, अचार, पापड़, फल, मेवा, सुगंधित पदार्थ, केशर, कस्तूरी, अदरक आदि 32 प्रकार के पदार्थ मिलाए जाते हैं। जायफल, जावित्री, विभिन्न प्रकार के नमक, अनारदाना, आलू बुखारा, सूखे मेवा से यह अत्यधिक चटपटा व पाचक बनता है। दिव्य प्रसाद में कुलिया, ठंड में जमी हुई रबड़ी व चिपिया, श्रीखंड के रूप में दही के स्वाद की व्याख्या कर पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed