फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Dwarkadhish grants darshan in a gold and silver swing.

Mathura News: सोने-चांदी के हिंडोले में ठाकुर द्वारिकाधीश ने दिए दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Thakur Dwarkadhish grants darshan in a gold and silver swing.
स्वर्ण एवं रजत के हिंडोले में विराजमान ठाकुर द्वारिकाधीश महाराज।
मथुरा। सावन के 13वें दिन प्राचीन ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में सोमवार को ठाकुर जी महाराज सोने-चांदी के भव्य हिंडोले में विराजमान हुए। राजाधिराज के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे परिसर में भक्ति एवं उल्लास का वातावरण छा गया। बुधवार को ठाकुर जी हरी घटा में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
विज्ञापन

मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी (एडवोकेट) ने बताया कि सावन मास के 13वें दिन ठाकुर जी को स्वर्ण एवं रजत से अलंकृत विशेष हिंडोले में विराजमान कराया गया। उन्होंने बताया कि पुष्टिमार्गीय परंपरा में सावन मास के दौरान ठाकुर जी को लाड़-लड़ाने की भावना से विविध प्रकार की घटाओं और हिंडोलों में विराजमान कराकर विशेष सेवा की जाती है। यह परंपरा पूरे सावन में निरंतर चलती है और प्रतिदिन ठाकुर जी अलग-अलग मनोरम स्वरूपों में भक्तों को दर्शन देते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को उद्यापन के दर्शन सायंकाल 5 बजे से खुलेंगे, जबकि शयन दर्शन शाम 7 बजे से 8 बजे तक होंगे। इस अवसर पर ठाकुर जी महाराज हरी घटा में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed