फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Thakur Banke Bihari will play Holi with the warm color of Tesu flowers.

Mathura News: ठाकुर बांकेबिहारी टेसू के फूलों के गुनगुने रंग से खेलेंगे होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
Thakur Banke Bihari will play Holi with the warm color of Tesu flowers.
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में होली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शुक्रवार को मंदिर में गुलाल, टेसू के रंग एवं फूलों की होली होगी। मंदिर में सेवायत गोस्वामी भक्तों पर प्रसादी गुलाल एवं रंग बरसाएंगे। इससे पहले मंदिर के छज्जों से भक्तों पर फूल बरसाए जाएंगे। गोस्वामी जन ने होली के रंग, गुलाल एवं टेसू के फूल एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था पूरी कर ली है।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में रंगभरनी एकादशी पर चार दिवसीय रंगोत्सव की शुरुआत होगी। इसके साथ ही नगर के सभी मंदिरों में होली उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। होली के लिए हाथरस और मथुरा से गुलाल, अबीर और टेसू के कई क्विंटल फूल मंगाए हैं। टेसू के पुष्पों का गुनगुना रंग तैयार करने के लिए मंदिर में बने हौदाओं (जमीन के अंदर बने टेंकों) में पानी के साथ टेसू के फूल डाले गए हैं। ठाकुर बांकेबिहारी शुक्रवार से चांदी की पिचकारियों के साथ टेसू के फूलों के रंग के साथ सुगंधित गुलाल, अबीर, केसर, चंदन, इत्र, गुलाब जल आदि से भक्तों के सथ होली खेलेंगे। गोस्वामीजन आराध्य के गालों पर गुलाल एवं केसरकीच के गुलचप्पे लगाएंगे।
विज्ञापन

सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि आराध्य का होली पर न सिर्फ रंगों से विशेष शृंगार किया जाएगा बल्कि विशेष प्रकार के केसर के व्यंजन एवं पकवान का भोग लगाया जाएगा। इसमें गुजिया, जलेबी, भांग की ठंडाई, दौलत की चाट, पानी पुचका, सहित अन्य व्यंजन शामिल होंगे। सेवायत प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि रंगभरनी एकादशी से नगर के मंदिरों में होली की शुरूआत हो जाएगी। तीन मार्च को मंदिरों में डोल उत्सव मनेगा। ठाकुरजी स्वर्ण रजत सिंहासन पर महाराजा के स्वरूप में दर्शन देंगे। इस दिन रंग गुलाल नहीं बरसेगा। छप्पन भोग एवं 36 व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



700 किलो फूल, पांच हजार लीटर टेसू का रंग एवं 50 किलो गुलाल बरसेगा

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में शुक्रवार सुबह से टेसू के फूलों से बना रंग और सतरंगी प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया जाएगा। सुबह मंदिर के पट खुलते ही भक्तों पर सेवायत रंग बरसाएंगे। मंदिर के पीछे कच्ची रसोई में टेसू के फूलों का रंग तैयार किया जा रहा है। मंदिर में होली की व्यवस्था हरगुलाल की हवेली के की जाती है। हवेली के व्यवस्थापक महाराम सिंह ने बताया कि हवेली की ओर से चार दिन तक सुबह और शाम ठाकुरजी की सेवा में 50 किलो सतरंगी गुलाल दिया जाएगा। साथ ही टेसू का गुनगुना रंग भक्तों पर बरसाया जाएगा। एकादशी से चार दिन तक सुबह और शाम पांच हजार लीटर टेसू का रंग बरसाया जाएगा। एकादशी की शाम को पौने चार बजे से ठाकुरजी की सेवा में 700 किलो जाफरी, गुलाब, गेंदा, कुंद, माकरेट के फूल लाए गए हैं। इन्हें मंदिर के छज्जे से भक्तों पर बरसाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed