{"_id":"67ae4c2f73145aa1340435ae","slug":"thagee-ka-shikaar-hua-bartan-vyaapaaree-pulis-ko-dee-tahareer-mathura-news-c-29-1-mtr1002-355798-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठगी का शिकार हुआ बर्तन व्यापारी, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठगी का शिकार हुआ बर्तन व्यापारी, पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
मथुरा। पीड़ित कारोबारी।
- फोटो : mathura
वृंदावन। शहर में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वृंदावन क्षेत्र में एक बर्तन कारोबारी को जालसाजों ने ठगी का शिकार बना लिया। ठगी की जानकारी होने के बाद कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार छिपी गली निवासी अभिषेक अग्रवाल की वृंदावन के रेतिया बाजार में बर्तन की दुकान है। बुधवार को वह दुकान बढ़ा करके घर पर खाना खाने गए थे। इस बीच उनके मोबाइल फोन पर 8449813450 नंबर से एक कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को उनकी दुकान का ग्राहक बताया।
कॉलर ने अभिषेक को बताया कि उसने गलती से उनके खाते में 53,000 ट्रांसफर कर दिए हैं। कॉलर ने बड़ी चतुराई से अनुरोध किया कि वह यह रकम वापस उसके खाते में भेज दें। कॉलर की बातों पर भरोसा कर अभिषेक ने तुरंत अपने खाते से उक्त धनराशि उस व्यक्ति के बताए खाते में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को जब अभिषेक ने बैंक से अपने खाते की जानकारी ली तो पता चला कि उनके खाते में कोई 53,000 रुपये की एंट्री नहीं हुई थी। इसके बाद उन्हें समझ आया कि उनके साथ साइबर ठगी हो गई है।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि व्यापारी से ठगी करने वाले नंबर और बैंक खाते की डिटेल्स निकाली जा रही हैं।