फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   thaakurajee ko banaaya bhaee, karaegee yagyopaveet

Mathura News: ठाकुरजी को बनाया भाई, कराएगी यज्ञोपवीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
thaakurajee ko banaaya bhaee, karaegee yagyopaveet
मथुरा। गोस्वामी को कार्ड देती किशोरी। - फोटो : mathura
तुषार चौहान
विज्ञापन

वृंदावन (मथुरा)। भक्ति और आस्था की पावन भूमि वृंदावन एक बार फिर अनोखी घटना का साक्षी बनी। मथुरा की 14 वर्षीय किशोरी समृद्धि ने भक्ति का ऐसा उदाहरण पेश किया कि सुनकर हर कोई हैरान रह गया। जन्म से कठिनाइयों का सामना कर रही इस बच्ची ने बांकेबिहारी को अपना भाई बना लिया और उनके यज्ञोपवीत संस्कार की ठानी।
किशोरी का अभी तक जीवन संघर्षों से भरा रहा। उनके पिता को बेटे की चाह थी, इस कारण बेटी को जन्म से ही ठुकरा दिया। 14 साल में पिता ने एक बार भी बेटी का चेहरा नहीं देखा। मां दीपा ने उन्हें अकेले पाला। बचपन में अकेलापन उसकी नियति बन गया, लेकिन इसी बीच उनकी भक्ति ने एक नया रास्ता दिखाया। उनकी प्रीत ठाकुरजी से लग गई। जैसे जैसे बड़ी हुईं तो उन्हें भाई की कमी खलने लगी तो उन्होंने ठाकुरजी को अपना भाई मान लिया और उनके साथ खेलना, उनकी सेवा करना उसकी दिनचर्या बन गई।
विज्ञापन

एक दिन जब उन्होंने देखा कि सभी भाइयों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाता है, तो उसके मन में भी अपने भाई ठाकुरजी का यज्ञोपवीत संस्कार कराने की इच्छा जागी। उन्होंने यह बात अपनी मां को बताई। मां उन्हें लेकर तटिया स्थान के गुरुजी के पास पहुंचीं और फिर बांकेबिहारी मंदिर में ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी छोटू भइया को यह बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अनूठी भक्ति से प्रभावित होकर गुरुजी और गोस्वामी छोटू भइया ने इस कार्य की अनुमति दे दी। मां-बेटी ने पूरे मन से तैयारियां शुरू कर दीं। अब 19 फरवरी को मसानी रोड स्थित समृद्धि हाउस में यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन कराया जा रहा है। संवाद


ठाकुर जी की शादी का लिया संकल्प
समृद्धि ने बताया कि तैयारी के दौरान एक दिव्यांग युवती ने उनसे संपर्क किया। उसने कहा कि उसकी शादी नहीं हो सकती, इसलिए वह ठाकुरजी से विवाह करना चाहती है। किशोरी ने ठाकुरजी की इस दिव्य शादी की जिम्मेदारी भी अपने कंधों पर ले ली। 21 फरवरी को शादी का कार्यक्रम वह आयोजन करा रही हैं। बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाए गए और एक मैरिज होम में समारोह का आयोजन रखा गया है। बाकायदा ठाकुरजी की बरात निकाली जाएगी और शादी की अन्य रस्म भी अदा की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed