{"_id":"679bd9c20807b03fd9040c38","slug":"thaakur-shreebaankebihaaree-mandir-mein-do-shraddhaaluon-kee-tabeeyat-bigadee-mathura-news-c-369-1-mt11004-124484-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दो श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी मंदिर में तबीयत सही होने के बाद बैठी श्रद्धालु पीहू।
- फोटो : mathura
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर परिसर में बृहस्पतिवार को दो श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के बीच तबीयत खराब हो गई। दोनों को घबराहट होने के साथ चक्कर आए। चिकित्सकों की टीम के उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर परिजन उन्हें ले गए।
सुबह से ही ठाकुरजी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। मंदिर के चौक के साथ गलियों में भी भीड़ का दबाव रहा। इस बीच मंदिर परिसर में परिजनों के साथ दर्शन करने आई सहारनपुर निवासी पीहू (11) पुत्री गौरव कंसल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घबराहट होने के साथ चक्कर आ गए। परिजनों ने बालिका को संभाला और मंदिर के गेट पांच पर तैनात डॉक्टरों के पास ले गए। चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर धारा ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।
डॉक्टर ने बताया कि बालिका खाली पेट मंदिर आई थी। इस कारण ब्लड प्रेशर सामान्य से कम होने पर चक्कर, घबराहट हो गई। इधर, मंदिर के गेट संख्या एक पर भीड़ के कारण उत्तराखंड के रुड़की निवासी रचना (18) पुत्री जीतराम को भीड़ के बीच ब्लड प्रेशर कम होने पर चक्कर आ गए। डॉक्टरों के उपचार के बाद हालत सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मंदिर में अधिकांश भक्तों की तबीयत खराब होने का कारण भीड़ के बीच खाली पेट और अपनी नियमित दवा न लेकर आना है। इसलिए श्रद्धालुओं को सुझाव है कि मंदिर एवं भीड़ वाले स्थलों पर खाली पेट न आएं और यदि किसी मर्ज की दवा चल रही है तो उसे साथ लेकर आएं।