फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tension in Govardhan due to obscene video on social media

Mathura: सोशल मीडिया पर अभद्र वीडियो से बवाल...गोवर्धन में तनाव, युवक से पूछताछ में जुटी पुलिस

Thu, 21 Aug 2025 10:44 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 21 Aug 2025 10:44 PM IST
सार

युवक का कहना है कि उसका मोबाइल फोन हैक कर वीडियो अपलोड किया है। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Tension in Govardhan due to obscene video on social media
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन कस्बे में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने माहौल को गरमा दिया है। वीडियो में ब्राह्मण और ठाकुर समाज की महिलाओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि यह वीडियो गांव के ही एक युवक के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड हुआ है। वीडियो वायरल होते ही कस्बे के लोगों में आक्रोश फैल गया। तनाव को बढ़ता देख थाना गोवर्धन पुलिस तुरंत हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी के नेतृत्व में टीम ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

युवक का कहना है कि उसका इस वीडियो से कोई संबंध नहीं है। उसके अनुसार किसी ने उसका मोबाइल फोन हैक कर वीडियो अपलोड किया है। पुलिस ने साइबर टीम की मदद से मोबाइल डेटा और सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच शुरू कर दी है। 

सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया की सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सूचना मिलते ही युवक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed